फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Organically harvested to protest power shortage

बिजली किल्लत के विरोध में काटा बवाल

Tue, 15 Jul 2014 11:41 PM IST
sirsa
sirsa Updated Tue, 15 Jul 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन

 बिजली किल्लत के विरोध में ओढां क्षेत्र के गांव बनवाला के लोगों ने गांव के बस स्टैंड पर घुकांवाली-बिज्जूवाली रोड पर एक घंटे तक यातायात जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ईंटें पत्थर और वृक्ष की शाखाएं डालकर मार्ग को बाधित कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। जाम की सूचना पाकर ओढां पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर यातायात बहाल करवाया।

विज्ञापन


 प्रदर्शनकारी विकास, सुरेंद्र, सतबीर, रमेश, सुखबीर, वेदप्रकाश, मनीराम, विक्रम और रवि आदि ने बताया कि गांव में पिछले काफी दिनों से विद्युत व्यवस्था के चरमराने के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। बिजली न दिन के समय पर्याप्त मात्रा में मिल रही है और न रात के समय। जिस कारण पूरा गांव परेशान है। जब बिजलीघर में पता किया जाता है तो आगे कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलता।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात भी गांव में बिजली का लंबा कट लगाया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों ने मुश्किल से रात गुजारी। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद एएसआई कृष्ण बिशभनोई ने उन्हें शांत करते हुए कहा कि रोड जाम करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। उनकी इस समस्या को विद्युत विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लेकिन ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि अधिकारी उनके बीच आए और उन्हें पूर्ण आश्वासन दें। इस दौरान जाम में फंसी हरियाणा रोडवेज की एक बस में सवार यात्रियों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा। बेहाल हुए यात्री प्रदर्शनकारियों को कोसते नजर आए। पुलिस ने ग्रामीणों को जैसे तैसे समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया, जिसके बाद इस भीषण गर्मी में जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत महसूस की।


लोगों ने पुलिस की मानते हुए जाम तो खोल दिया लेकिन मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों का इंतजार करने के लिए डटे रहे, जिसके कुछ समय बाद एसडीओ एसके कंबोज और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उग्र ग्रामीणों को शांत करते हुए कहा कि रिसालिया और बनवाला के लोगों को बहुत बढ़िया विद्युत आपूर्ति मिल रही है। आपूर्ति के दौरान कई बार पीछे से कट लग जाते हैं फिर भी हम इसमें सुधार की कोशिश करेंगे।

फोटो विवरण:15एसआईआरपी18:सिरसा के गांव बनवाला में बिजली संकट को लेकर जाम लगाने वाले  ग्रामीणों को समझाते पुलिस कर्मी कृष्ण बिशभनोई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed