फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Orders to send 12 lecturers on deputation for six months for Government Colleges Ding and Goriwala

राजकीय महाविद्यालय डिंग और गोरीवाला 12 लेक्चरर छह माह की डेपुटेशन पर मिलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Orders to send 12 lecturers on deputation for six months for Government Colleges Ding and Goriwala
सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालय डिंग और राजकीय महाविद्यालय गोरीवाला में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए कॉलेजों से 12 लेक्चरर को डेपुटेशन पर भेजा है। अब यह प्रोफेसर अगले छह माह तक अपनी सेवाएं इन कॉलेजों में देकर विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा करवाएंगे। वहीं डेपुटेशन पर जाने से नेशनल कॉलेज के 2 हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय डिंग के 350 विद्यार्थियों पर 8 लेक्चरर और राजकीय महाविद्यालय गोरीवाला के 120 विद्यार्थियों पर 4 लेक्चरर को डेपुटेशन पर भेजा है। निदेशालय ने पत्र जारी कर आगामी छह माह तक कॉलेजों में अपनी सेवाएं देने के आदेश जारी किए हैं। डेपुटेशन पर जाने वाले लेक्चरर सप्ताह में छह दिन और कुछ तीन दिन तक अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि दाखिला प्रक्रिया दो माह पहले समाप्त हो चुकी है। महाविद्यालय डिंग और गोरीवाला में किसी भी लेक्चरर की नियुक्ति या डेपुटेशन पर ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। परीक्षा में तीन माह रह जाने पर निदेशालय ने 12 लेक्चरर को डेपुटेशन दो कॉलेज में की है। लेक्चरर की मांग को लेकर डिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाजपा नेता को 7 दिसंबर को मांग पत्र भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेपुटेशन से 2 हजार अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी प्रभावित
नेशनल कॉलेज से 6 लेक्चरर की डेपुटेशन राजकीय महाविद्यालय डिंग में की गई है। जिससे नेशनल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। कॉलेज में पहले से ही लेक्चरर की कमी है। कॉलेज में वर्क लोड के अनुसार 180 लेक्चरर की जरूरत है। डेपुटेशन से पहले 111 लेक्चरर , जिसमें से 56 लेक्चरर व 55 को अतिरिक्त प्रभार वाले लेक्चरर अपनी सेवाएं दे रहे थे। कॉलेज द्वारा वर्कलोड के अनुसार निदेशालय से लेक्चरर की डिमांड की हुई है।
राजकीय महाविद्यालय डिंग में डेपुटेशन लेक्चरर
विषय, लैक्चरर, समय
-- अर्थशास्त्र, भारती बरार, पूरा सप्ताह
-- वाणिज्य, इंदरा जाखड़, पूरा सप्ताह
-- अंग्रेजी, दशरथ, पूरा सप्ताह
-- अंग्रेजी, रोहताश, सप्ताह में तीन दिन
-- हिंदी, संदीप कुमार,सप्ताह में तीन दिन
-- इतिहास, हवा सिंह पूरा सप्ताह
-- गणित , शेर सिंह, पूरा सप्ताह
-- राजनीतिक अर्थशास्त्र, संदीप कुमार, पूरा सप्ताह
राजकीय महाविद्यालय गोरीवाला
- अंग्रेजी, दीपक राज, पूरा सप्ताह
-- हिंदी, राजेश, सप्ताह में तीन
-- इतिहास, अंजली सचदेवा, सप्ताह में तीन दिन
-- राजनीतिक अर्थशास्त्र, सुगन सिंह , सप्ताह में तीन दिन
निदेशालय ने राजकीय महाविद्यालय डिंग और गोरीवाला में 12 लेक्चरर को डेपुटेशन पर भेजे जाने का पत्र जारी किया है।
-डॉ. संदीप गोयल, प्राचार्य नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed