फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Opposition to the pipeline approved from Major Canal to Dera

Sirsa News: मेजर नहर से डेरा के लिए मंजूर पाइपलाइन का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the pipeline approved from Major Canal to Dera
पाइप लाइन के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण
सिरसा। मेजर नहर से डेरा सच्चा सौदा व शाह सतनाम पुरा गांव के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंजूर की गई पाइपलाइन डालने का विरोध जारी है। ग्रामीणों ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में गांव बाजेकां में धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव बाजेकां, फूलकां, अलीमोहम्मद, नेजिया, चाडीवाल, बेगू, सिकंदरपुर, वैदवाला, कंगनपुर, खाजाखेड़ा व रंगड़ी खेड़ा सहित अनेक गांव प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

बाजेकां से प्रधान गुरादिता, भजनलाल, दलीप, लेखराज व पृथ्वी डेलू अलीमोहम्मद ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिरसा मेजर नहर से डेरा सच्चा सौदा के लिए पाइप लाइन डालने की अनुमति दी गई है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले ही नहर में पानी की सप्लाई कम आती है। इतने गांवों में पेयजल की आपूर्ति मुश्किल से हो रही है। डेरा सच्चा सौदा को इसका पानी दिया गया तो इन गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि डेरे के पास तो और भी बहुत सारे विकल्प हैं, लेकिन ग्रामीणों के पास इस नहरी पानी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पाइप लाइन डालने के कार्य को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। ग्रामीणों ने साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर इस कार्य की मंजूरी को रद्द नहीं किया गया तो ग्रामीणों को बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदार होगा। इस मौके पर पप्पूराम, प्रकाश भुकर, रमेश, फूलकां से जगतपाल, मदनलाल, संदीप कुलड़िया, साधु, मनदीप, माडूराम, रामकिशन फौजी वैदवाला, जयमल सिकंदरपुर, लक्ष्मण बाजेकां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed