फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Opposition to giving the floor of Senior Citizens Club-Day Care building to the institution, demand to hand it over to the association

Sirsa News: वरिष्ठ नागरिक क्लब-डे केयर भवन का फ्लोर संस्था को देने का विरोध, एसोसिएशन के सुपुर्द करने की मांग की

Sun, 20 Apr 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 20 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Opposition to giving the floor of Senior Citizens Club-Day Care building to the institution, demand to hand it over to the association
हुडा सेक्टर में हुई बैठक में डे-केयर सेंटर के बारे में विचार विमर्श करते वासी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। हुडा सेक्टर में बने वरिष्ठ नागरिक क्लब-डे केयर भवन का एक फ्लोर सीनियर सिटीजंस वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन को दिया गया है। इस फ्लोर पर संगठन जिले भर के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य गतिविधियों का आयोजन करेगा। संगठन के कार्यालय का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने किया। वहीं, सेक्टर के बाहर की संस्था का कार्यालय खोले जाने पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 20 पार्ट 1, 2, 3, सेक्टर 19, वरिष्ठ नागरिक क्लब डे-केयर भवन एसोसिएशन और सीनियर सिटीजन ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इसको लेकर रविवार को आपातकालीन बैठक बुलाई गई।

बैठक की अध्यक्षता बलबीर सिंह बैनीवाल व राजपाल सिंह ने की। बैठक में डे-केयर भवन की जिम्मेदारी सेक्टर में रहने वाले लोगों को न देकर निजी संस्था का कार्यालय खोल दिया गया और उसे गतिविधियों को लेकर अनुमति दे दी गई, इस विषय पर मंथन किया गया। इतना ही नहीं, जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अधिकारी क्षेत्र पर भी उन्होंने सवाल उठाया।
विज्ञापन




राजपाल सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक क्लब डे-केयर भवन को सेक्टरवासियों को न सौंप कर संस्था सीनियर सिटीजंस वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन को सौंपा गया है। इस पर सभी सेक्टरवासियों ने एतराज है। बलबीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक क्लब डे-केयर सेंटर हर सीनियर सिटीजन के लिए है। सेक्टर की एसोसिएशन के होते हुए शहर की एक अन्य एसोसिएशन को सौंपकर विभाग ने गलत कार्य किया है। उनका कार्यालय का उद्घाटन किया गया और सेक्टर वेलफेयर तक को अवगत करवाना ग्वारा नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी अपने इस फैसले को रद्द करें और वरिष्ठ नागरिक क्लब डे-केयर भवन एसोसिएशन के सुपुर्द करें। इस मौके पर टेक चंद उप-प्रधान, रमेश मेहता पार्षद, एडवोकेट ऋषि शर्मा लीगल एडवाइजर,भूप सिंह सेक्टर की चारों एसोसिएशन के पदाधिकारी, सीनियर सिटीजन व सेक्टरवासी मौजूद रहे।



:::::::::::::::::::::::::::::::::::

उपायुक्त ने दी है अनुमति

अधिकारियों के अनुसार सेक्टर की बिल्डिंग में जिले के वरिष्ठ नागरिकों को लेकर सुविधा दी गई है। उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेश पर ही यह अनुमति दी गई है। जिस संस्था को फ्लोर दिया गया है कि वह जिले भर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य सहित अन्य कार्यों के लिए काम करती है। इसमें चिकित्सकों से लेकर सेवानिवृत कर्मचारी शामिल है। कई सेक्टर के लोग भी इस संस्था से जुड़े हुए हैं। सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का एकाधिकार नहीं है। यहां पर जिले के लोगों के लिए सुविधा दी गई है। सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक भी ग्राउंड फ्लोर पर आते हैं और उन्हें कोई तंग नहीं करता है।






:::::::::::::::::::::::

जिले भर के बुुजुर्गों के लिए डे-केयर सेंटर बनाया गया है। जिस संस्था ने कार्यालय खोला है, वह बुजुर्गों के स्वास्थ्य व अन्य जरूरतों को लेकर कार्य करती है। यदि कोई सेक्टरवासियों को आपत्ति है तो वह अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। - सत्यवान सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed