फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Opposition to giving land for graveyard to Nath community near dumping point

Sirsa News: डंपिंग प्वाइंट के पास नाथ समुदाय को कब्रिस्तान के लिए जमीन देने का विरोध

Mon, 02 Dec 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Opposition to giving land for graveyard to Nath community near dumping point
नाथ समुदाय को कब्रिस्तान के लिए ढाणियों के पास जगह देने पर विरोध जताते ग्रामीण।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। नगर पालिका की हाउस की बैठक में नाथ समुदाय को कब्रिस्तान के लिए डंपिंग प्वाइंट के साथ 6 कनाल जमीन देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसका रविवार को आसपास की ढाणियों के लोगों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि डंपिंग प्वाइंट के पास कब्रिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा।

सोनू सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि नगरपालिका रानियां की उनके खेतों के पास करीब 22 कनाल जमीन है। इस जमीन पर डंपिंग प्वाइंट बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि नगरपालिका अपनी जमीन में से छह कनाल जमीन नाथ समाज को कब्रिस्तान बनाने के लिए दे रहा है।
विज्ञापन


यह प्रस्ताव भले ही हाउस में पास हो गया हो, ग्रामीणों से बात करना जरूरी थी। आस पास 12 से ज्यादा ढाणियां हैं। हमारी मांग है कि नगरपालिका इस जमीन को कब्रिस्तान बनाने के लिए देने संबंधी अपने निर्णय पर विचार करें। यदि प्रशासन जबरदस्ती करेगा तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाउस की बैठक में यह लाया गया प्रस्ताव

रानियां में नाथ समुदाय की आबादी 2 हजार के करीब है। शहर के वार्ड नंबर 1 में नाथ समुदाय के लोग बसे हुए हैं। नाथ समुदाय में यह परंपरा है कि वह शव को मिट्टी में दफनाते हैं। नाथ समुदाय के लोग काफी समय से यह मांग करते आ रहे हैं कि उन्हें कब्रिस्तान के लिए 4 से 6 कनाल जगह दी जाए। पालिका व विधानसभा चुनाव के अंदर भी यह मुद्दा समाज के लोगों ने उठाया था। नाथ समाज की मांग को देखते हुए नगरपालिका रानियां के चेयरमैन व हाउस ने बैठक में यह प्रस्ताव रखा कि बालासर रोड पर पड़ी 22 कनाल जगह में कब्रिस्तान के लिए 6 कनाल जगह दे दी जाए।


नाथ समुदाय दूसरी जगह जमीन लेने के पक्ष में

पार्षद प्रतिनिधि महावीर नाथ ने बताया कि नाथ समुदाय लंबे समय से अपने मृतकों के शव को दफनाने के लिए 6 कनाल भूमि की मांग कर रहा है। कुछ दिन पूर्व हाउस की बैठक में उन्हें डंपिंग प्वाइंट के साथ कब्रिस्तान की जगह देने की बात तय हुई। इस पर उन्हें कड़ा एतराज है। हाउस चाहे तो स्वर्ग धाम में उन्हें 6 कनाल जगह दे दी जा सकती है। अगर उन्हें डंपिंग पॉइंट के साथ जगह ही दी जाती है तो वह अपने हक के लिए कोर्ट का सहारा लेने को मजबूर होंगे।

स्वर्गधाम आश्रम के साथ पड़ी है खाली जगह

लोगों का कहना है कि नगरपालिका को कब्रिस्तान बनाने के लिए नाथ समाज को इतनी दूर जगह देना उचित नहीं है। स्वर्गधाम आश्रम में जहां पितरों के लिए मंदिर बना हुआ है। इसके बिल्कुल सामने नगर पालिका की 2 कनाल भूमि पड़ी है। नपा हाउस यह जमीन अगर नाथ समाज को कब्रिस्तान बनाने के लिए दे तो ठीक रहेगा। इसके लिए किसी को इतराज भी नहीं होगा।



ग्रामीणों के विरोध की जानकारी मिली है। नाथ समाज के लोगों से हमारी बात हुई है। वह भी इतनी दूर कब्रिस्तान बनाने के लिए रजामंद नहीं है। अगली बैठक में इस मुद्दे को लेकर विचार किया जाएगा। शहर के लोगों का सुझाव उनके पास आया है कि स्वर्गधाम आश्रम में पित्तरों के मंदिर के साथ पड़ी दो कनाल जमीन दी जाए। इस सुझाव पर विचार किया जाएगा। सर्वसम्मति से ही यह निर्णय लिया जाएगा।

- मनोज सचदेवा, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed