{"_id":"674240b2ebd11142a50713f4","slug":"open-state-taekwondo-championship-begins-more-than-350-players-showing-strength-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129003-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू, 350 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू, 350 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
Sun, 24 Nov 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में शनिवार को ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा द्वारा दो दिवसीय ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू करवाई गई। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कैडेट व सब जूनियर खिलाड़ियों के मुकाबले हुए और रविवार को दूसरे दिन सीनियर व जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 350 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है। लड़कियों की कैडेट प्रतियोगिता में सिरसा की दिव्या ने प्रथम स्थान पाया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन सीडीएलयू के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल व भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार महेंद्रू ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप की तर्ज पर कई तकनीकों का एक साथ इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें खिलाड़ियों के मोजों में सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा खिलाड़ियों के हेडगार्ड और चेस्ट गार्ड पर भी सेंसर लगाए गए हैं। मुकाबला के दौरान जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को हिट करता है तो सेंसर तुरंत ही उतने नंबर दे देता है। इसके अलावा स्कोरिंग के लिए डिजिटल स्कोर बोर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है।
:::::::::::::::::::::
यह रहे परिणाम
लड़कियों की कैडेट प्रतियोगिता के वर्ग 144 से 148 सेंटीमीटर हाइट में सिरसा की दिव्या प्रथम, फरीदाबाद की समीक्षा द्वितीय, करनाल की दिव्यांशी व हिसार की कृति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 144 सेंटीमीटर हाइट में करनाल की मृणालिनी रावत, सिरसा की अंशिका चौधरी व हिसार की रक्षा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। 148 सेंटीमीटर से 152 सेंटीमीटर हाइट में फतेहाबाद की कुदरत ने पहला, फरीदाबाद की सिद्धि शर्मा ने दूसरा व हिसार की सोनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर गर्ल्स के 18 से 20 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर की देवांशी ने प्रथम, सिरसा की सिमरन ने द्वितीय, फरीदाबाद की शानवी शर्मा व सोनीपत की काशवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 32 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में रेवाड़ी का भावेश पहले व चरखी दादरी का तेजस दूसरे स्थान पर रहा। जबकि हिसार का राहुल व रोहतक का वीरेन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
खेल जीवन का आधार : डाॅ. राजेश बंसल
सचिव डाॅ. राजेश बंसल ने कहा कि खेल जीवन का आधार हैं। ये न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती देते हैं, बल्कि अनुशासन और आत्मनिर्भरता का भी पाठ पढ़ाते हैं। ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता एक सुनहरा अवसर है। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।
एसोसिएशन के जनरल सचिव विनोद सैनी ने कहा ताइक्वांडो एक ऐसा खेल है, जो मानसिक दृढ़ता और अनुशासन सिखाता है। यह जीवन में चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास देता है। सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें। हार न मानें और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। एसोसिएशन के ट्रेजरर रविंद्र कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में विश्व ताइक्वांडो द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार मैच हो रहे है। इस अवसर पर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजपाल सिंह पन्नू, एमडीयू यूनिवर्सिटी से डॉ. अशोक भी उपस्थित थे।
-- -
बॉक्स