फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   OPD of civil hospital opened after two days, patients stood in queue for hours

Sirsa News: दो दिन बाद खुली नागरिक अस्पताल की ओपीडी, घंटों कतार में लगे रहे मरीज

Tue, 08 Oct 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
OPD of civil hospital opened after two days, patients stood in queue for hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दो दिनों के लगातार अवकाश के बाद जिला नागरिक अस्पताल में मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे। सोमवार को अस्पताल में 1300 के करीब ओपीडी रही। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण उनका नंबर देरी में आया। मरीजों को दवा लेने के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।
बता दें कि शनिवार को मतदान प्रक्रिया में अस्पताल स्टाफ की ड्यूटी और रविवार को सरकारी अवकाश होने के कारण नागरिक अस्पताल में ओपीडी बंद थी। सिर्फ आपातकालीन कक्ष में ही मरीजों को उपचार मिल रहा था। सोमवार को अल सुबह से ही लोग अस्पताल पहुंच गए थे, ताकि समय पर इलाज करा सकें। रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलते ही मरीज अपना नंबर पहले पाने के चक्कर में धक्का मुक्की करते नजर आए, जिन्हें सिक्योरिटी गार्ड की मदद से व्यवस्थित करवाया। इसके अलावा डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

चिकित्सक को दिखाने के बाद मरीजों को दवा लेने के लिए भी लंबी लाइन में लगना पड़ा। हालांकि सामान्य दिनों में नागरिक अस्पताल में 1000 के करीब मरीज दवा लेने के पहुंचते हैं। कई मरीजों को दवा न मिलने के कारण बिना उपचार के ही घर लौटना पड़ा, तो कई इंतजार के बाद निजी अस्पताल में चले गए। अल्ट्रासाउंड के लिए अलसुबह से ही पहुंचे कई मरीजों को टाेकन तो मिल गए, लेकिन चिकित्सकों ने अगले दिन का समय देकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed