{"_id":"64ee380f4c04d99134056656","slug":"only-one-case-came-in-the-open-court-of-electricity-corporation-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-5155-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिजली निगम के खुला दरबार में आया सिर्फ एक मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिजली निगम के खुला दरबार में आया सिर्फ एक मामला
Tue, 29 Aug 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को जनता दरबार लगाया। इसमें अधीक्षक अभियंता राजेंद्र सब्रवाल शिकायतें सुनने के लिए मौजूद रहे। दरबार को समय दोपहर तीन से पांच बजे का वक्त रखा गया। इस दौरान सिर्फ एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आया। विभाग के अधिकारी भी हैरान रहे गए कि शहर में बिजली संबंधी कोई समस्या नहीं है या लोगों को कैंप की जानकारी नहीं है।
अधीक्षक अभियंता राजेंद्र सब्रवाल ने बताया कि आमजन की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर खुला दरबार लगाया गया था। दो घंटे तक लोगों के आने का इंतजार किया। एक व्यक्ति ही अपनी बिजली बिल संबंधी शिकायत लेकर आया। इसमें उसका बिजली का बिल अधिक आया हुआ है। उसकी शिकायत को नोट कर लिया गया है और जांच करवाकर समाधान किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि आमजन सीधे हमारे पास पहुंचे ताकि उनकी समस्या का समाधान तेजी से किया जा सके।
बॉक्स
हर सप्ताह लगाया जाता है खुला दरबार
बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर खुला दरबार सप्ताह में एक बार लगाया जाता है। पूर्व में 21 अगस्त को खुला दरबार लगाया गया था। इसमें लोगों की 17 समस्याएं आई थी। इसी प्रकार एक माह में चार बार जनता दरबार अधिकारियों को लगाना होता है।
विज्ञापन
यह होती है मुख्य समस्या
1 बिजली बिल अधिक आना।
2 बिजली मीटर खराब होना।
3 बिजली बिल में यूनिट ज्यादा होना।
4 मीटर का अचानक खराब हो जाता।
5 बिजली की लटकती तारों को हटवाने।
6 बिजली के खंबों पर बने तारों के गुच्छे हटवाने।