{"_id":"60c3a64d8ebc3e52306ebdee","slug":"only-48-thousand-got-the-vaccine-in-40-days-if-the-vaccination-goes-on-at-this-speed-it-will-take-500-days-sirsa-news-rtk612569384","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 दिनों में सिर्फ 48 हजार को लगी वैक्सीन, इस गति से वैक्सीनेशन चला तो लग जाएंगे 500 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दिनों में सिर्फ 48 हजार को लगी वैक्सीन, इस गति से वैक्सीनेशन चला तो लग जाएंगे 500 दिन
विज्ञापन
अमनदीप कंबोज
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 से 44 आयु वर्ग वाले पांच लाख 90 हजार लाभार्थियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन हर दूसरे दिन विभाग के पास पहुंचने वाला वैक्सीन की डोज का स्टॉक खत्म हो रहा है, जिसके कारण युवाओं को स्लॉट नहीं मिल पा रहे। 40 दिनों में सिर्फ 48498 लाभार्थियों को ही कोरोनारोधी टीका लग पाया है। इस गति से अगर वैक्सीनेशन चला तो लक्ष्य पूरा होने में करीब 500 दिन लग जाएंगे। वहीं, 45 से अधिक आयु वाले दो लाख 53 हजार लाभार्थियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। ऐसे में इन लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लगभग 65 फीसदी लक्ष्य पूरा हो पाया है। विभाग अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय की ओर से हर सप्ताह 40 हजार वैक्सीन की डोज दी जाए तो तय किया गया टारगेट जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2 मई को 18 से 44 आयु वर्ग वाले लाभार्थियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया था। विभाग की ओर से हर रोज 33 केंद्रों पर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। लेकिन वैक्सीन की किल्लत होने के कारण कभी तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर तो कभी पांच स्वास्थ्य केंद्रों के स्लॉट ही खोले जाते हैं। सरकार की ओर से जिला अस्पतालों को वैक्सीन देने का कोटा तय किया गया था, लेकिन अब तय कोटे के अनुसार भी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की डोज नहीं पहुंच पा रही है। जिले में अब हर रोज तीन से चार हजार लाभार्थी वैक्सीन लगवाने के इच्छुक हैं।
हर दूसरे दिन बंद हो रहा अभियान
विभाग की ओर से अब 18 से 44 और 45 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अलग-अलग केंद्र चलाए जा रहे हैं। दोनों आयु वर्ग के लाभार्थियों की वैक्सीन की डोज भी अलग-अलग मिल रही है। 45 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए मौके पर एंट्री कर वैक्सीन लगाई जाती है। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग वाले लाभार्थियों को पहले स्लॉट बुक करना पड़ता है और बाद में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचना पड़ता है। स्लॉट बंद होने के कारण युवाओं को वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की जानकारी तो मिल जाती है लेकिन 45 से अधिक आयु वर्ग वाले लाभार्थियों को मौके पर पहुंचकर ही इस बारे में जानकारी मिलती है। संवाद
विज्ञापन
अब तक जिले में लाभार्थियों को लगी कोरोना वैक्सीन
कर्मचारी और आयु वर्ग प्रथम डोज द्वितीय डोज
हेल्थ विभाग 6397 4446
फ्रंट लाइन वर्कर 4446 1756
18 से 44 वर्ष 48498 487
45 से 60 वर्ष 71860 15546
60 से अधिक 97052 32999
दावा : पांच मिनट में ही स्लॉट हो रहे बुक
स्वास्थ्य विभाग की ओर पहले दोपहर 12 बजे और तीन बजे के बीच वैक्सीन के लिए स्लॉट ओपन किए जाते थे। जिनमें वैक्सीन लगाने के स्थान की जानकारी होती थी। वैक्सीन की किल्लत होने के पश्चात विभाग की ओर से अब तीन बजे के पश्चात ही स्लॉट ओपन किए जा रहे हैं। अब उनमें भी कम केंद्रों पर वैक्सीन लगाने की जानकारी दी जा रही है। लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचना पड़ रहा है। अधिकारियों का दावा है कि पांच मिनट में ही स्लॉट बुक हो रहे हैं।
विभाग की ओर से अब वैक्सीन की 10 हजार डोज का स्टॉक दिया गया है। अब अभियान में तेजी आई है। जिसके कारण स्लॉट एक ही समय खोला जा रहा है। मुख्यालय की ओर अब 50 हजार से अधिक वैक्सीन एक सप्ताह की दी जाए तो तय लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा। - डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा