फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   online fraud - four people arreeste

ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश चार काबू

Thu, 19 Nov 2020 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
online fraud - four people arreeste
सीआईए सिरसा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को काबू कर उनके कब्जे से 280 सिम, 11 मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद किया है। उन्होंने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमेश कुमार, विनोद कुमार निवासी डिंग मंडी, सुभाष व राजेश निवासी गांव दैय्यड़ जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी विभिन्न कंपनियों के सिम जाली दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त करते थे। उन मोबाइल सिम के माध्यम से अमेजॉन, धनी, पे-जैप जैसी ऑनलाइन कंपनियों द्वारा आमजन को नकद राशि के रूप में दिए जाने वाले लाभ को स्वयं प्राप्त कर ठगी करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी एक एकाउंट बनाते थे और उसमें दस हजार रुपये तक की रकम रखते थे। इस रकम तक खाते को केवाईसी से अटैच करना जरूरी नहीं होता। इसलिए आधार कार्ड की डिटेल भी देनी जरूरी नहीं होती। इसी पैसे को बार बार प्रयोग करते थे।
विज्ञापन

डिंग क्षेत्र से किया काबू
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय कुमार व सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह, प्रधान सिपाही सुनील कुमार, सिपाही मंदरूप सिंह, सिपाही सुनील कुमार को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग डिंग मंडी क्षेत्र में बाहर से फर्जी आईडी पर सिम लाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे ऑनलाइन ठगी का धंधा कर रहे हैं। सीआईए की पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर चार आरोपियों को मौका से सिम, मोबाइल फोन व लैपटॉप के साथ काबू कर लिया। पुलिस हिरासत के दौरान पकड़े गए आरोपियों से इस बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। इस अवधि के दौरान काफी संख्या में सिम, मोबाइल फोन, जाली दस्तावेजों व अन्य सामान बरामद होने तथा गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता और इस नेटवर्क से संबंधित बहुत बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी अनुसार ये आरोपी राजस्थान के बीकानेर, यूपी के गाजियाबाद, दिल्ली और पंजाब के जलालाबाद से फर्जी सिम लेते थे। आरोपी उपभोक्ता के खाते में आने वाले लाभ को उपभोक्ता द्वारा प्रयोग जा रहे नंबर और आईडी से खुद पैसे हड़प लेते थे।

वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर शाम को इस मामले में एक और गिरोह के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से करीब 3 हजार फर्जी मोबाइल सिम बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed