फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Online applications will start from September 16 for 2172 seats in 39 trades of six ITIs in the district

जिले की छह आईटीआई की 39 ट्रेड में 2172 सीटों पर 16 सितंबर से शुरू होगे ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Online applications will start from September 16 for 2172 seats in 39 trades of six ITIs in the district
ाजकीय आईटीआई,सिरसा। फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
सिरसा। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होने जा रही है। जिले की छह राजकीय आईटीआई की करीब 2172 सीटों पर दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। मुख्यालय के आदेशों अनुसार ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। 10वीं पास विद्यार्थी जिले की छह आईटीआई संस्थान में चल रहे 39 कौशल विकास के कोर्सों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन के लिए 16 सितंबर से विद्यार्थी 222.द्बह्लद्बद्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्डड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठह्य.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर जाकर आवेदन कर सकते है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए अभी आवेदन तिथि ही जारी की है। मुख्यालय ने जारी पत्र में कहा है कि मेरिट और सीट अलॉटमेंट जारी होने के पूर्ण कार्यक्रम बारे में सूचना विभागीय पोर्टल पर 25 सितंबर को जारी की जाएगी। पंजीकरण करवाते समय विद्यार्थी को मूलभूत दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

आवेदन के दौरान यह दस्तावेज अनिवार्य
आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विद्यार्थी के मूलभूत दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और फैमिली आईडी, आरक्षण एवं स्थाई निवासी के मूल प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। दाखिला प्रक्रिया में इस बार फैमिली आईडी को विशेष तौर पर शामिल किया गया है। पंजीकरण करवाते समय अगर कोई भी दस्तावेज अपलोड नहीं होता या गलत अपलोड होता है तो विद्यार्थी की पहली काउंसिलिंग की लिस्ट में नाम नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में लगेगा हेल्प डेस्क
आईटीआई में आवेदन इस बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान कोई समस्या ना आए इसलिए सिरसा आईटीआई व महिला आईटीआई में हेल्प डेस्क लगाएं जाएंगे। विद्यार्थी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आईटीआई में आकर हेल्प डेस्क पर दाखिले संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों को आईटीआई हरियाणा के पोर्टल पर खुद ही आवेदन करना होंगे। वे हेल्प डेस्क से केवल जानकारी ही प्राप्त कर सकते हैं।

आईटीआई कुल सीटें ट्रेड
आईटीआई, सिरसा 760 35
आईटीआई महिला, सिरसा, 312 14
आईटीआई, रानियां, 168 8
आईटीआई, ओढां, 208 9
आईटीआई चोपटा, 416 19
आईटीआई, चौटाला, 308 14
आईटीआई में दाखिले को लेकर मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि विद्यार्थी 16 से 25 सितंबर तक आईटीआई के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। विद्यार्थी अपना आधार कार्ड, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर व फैमिली आईडी दस्तावेजों को पूरा कर लें।
-लालचंद रिवाड़िया, प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed