फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One village secretary on five villages, how should the development work

Sirsa News: पांच गांवों पर एक ग्राम सचिव, कैसे हो विकास कार्य

Mon, 26 Jun 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
One village secretary on five villages, how should the development work
अशोक दधीच
विज्ञापन


सिरसा। ग्रामीण विकास के मामले में प्रशासन व पंचायत के बीच रीढ़ की हड्डी का काम करने वाले ग्राम सचिवों का सिरसा जिले में भारी टोटा पड़ा हुआ है। एक ओर सरकार जहां ई-टेंडरिंग पर जोर दे रही है, वहीं जिले का पंचायती राज महकमा लगभग खाली पड़ा है। जिले में गांवों के हिसाब से हर दो गांव में एक ग्राम सचिव चाहिए, लेकिन यहां पर हर पांच गांवों पर एक ग्राम सचिव है। इस कारण गांवों में विकास के जो काम होने चाहिए, वह धीमी रफ्तार से चल रहे हैं।

सिरसा में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का एक पद पाली पड़ा है। जिले के 339 गांवों में 66 ग्राम सचिव हैं। सरकार इस समय गांवों में ई-टेंडरिंग से काम करवाने पर पूरा जोर दे रही है, लेकिन ई-टेंडरिंग या गांवों में होने वाले विकास की भूमिका निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का पंचायती राज विभाग में टोटा पड़ा है। सरकार की ओर से सिरसा में ग्राम सचिवों के 124 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इस समय जिले में सिर्फ 66 ग्राम सचिव ही कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन





हर दो गांवों पर होना चाहिए एक ग्राम सचिव
पंचायती राज संस्थाओं के विकास कार्यों का लेखाजोखा रखने वाले ग्राम सचिवों की बात करें तो सिरसा में हर दो गांवों पर एक ग्राम सचिव की आवश्यकता है, लेकिन यहां पर हर पांच गांवों पर एक ग्राम सचिव है। इनमें कई ग्राम सचिव को विभागीय कार्य भी देख रहे हैं, जिसका अतिरिक्त अन्य ग्राम सचिवों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनरेगा से लेकर अन्य कामों में हो रही परेशानी

गांवों में किसी भी विकास कार्य के टेंडर और मनरेगा के काम के लिए ग्राम सचिवों का होना अति आवश्यक है। ऐसे में ग्राम सचिवों के पास अलग-अलग गांवों का कार्यभार होने के कारण समय पर टेंडर नहीं हो पा रहे हैं। कई गांवों में तो मनरेगा का काम भी शुरू नहीं हो सका है। यही नहीं गांवों में सड़कों के निर्माण आदि के काम भी रुके हुए हैं। इसके अलावा विकास कार्यों की मॉनिटरिंग में भी दिक्कत आ रही।



वर्जन

पंचायती राज में ग्राम सचिवों व अधिकारियों की कमी है। ग्राम सचिवों की मांग के लिए सरकार के पास समय-समय पर रिमाइंडर भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि ग्राम सचिवों व अधिकारियों की कमी पूरी हो जाएगी। -राजेश कुमार, डीडीपीओ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed