फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One thousand registry and 750 driving license files stuck in three days

Sirsa News: तीन दिनों में एक हजार रजिस्ट्री और 750 ड्राइविंग लाइसेंस की फाइल अटकी

Fri, 07 Jul 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
One thousand registry and 750 driving license files stuck in three days
सिरसा। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जिले में 530 क्लर्क तीन दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। इस कारण तीन दिनों में करीब 20 लाख के राजस्व का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं तीन दिनों में एक हजार के करीब रजिस्ट्री, 750 ड्राइविंग लाइसेंस और एक हजार के करीब ही आरसी की फाइलें अटकी हुई हैं। हड़ताल के कारण ही लघु सचिवालय में स्थित ई दिशा केंद्र में अब 60 फीसदी टोकन कटने की संख्या भी कम हो गई है। फाइल न आने के कारण अधिकारी भी किसी तरह का कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के समक्ष तीसरे दिन भी जिलेभर के क्लर्कों की हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ यहां पर जमकर नारेबाजी की और जल्द ही मांग पूरी करने की चेतावनी दी। तीसरे दिन भी क्लर्कों की हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान गौरव बजाज ने की। वहीं दूसरी तरफ से सभी कार्यालयों में अब तीन दिनों से मुख्यालय से आ रही मेल सहित अन्य कार्यों संबंधित आदेशों की जानकारी अधिकारियों तक नहीं पहुंच पा रही है। जबकि जिला अधिकारी की ओर से जारी किए जाने वाले आदेश व कार्यों की जानकारी ब्लॉक लेवल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लघु सचिवालय में स्थित ई दिशा केंद्र में पहले हर रोज ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, आरसी, डोमिसाइल, रजिस्ट्री सहित अन्य कार्य करवाने के लिए 450 के करीब टोकन कटते थे। लेकिन अब इन टोकनों की संख्या कम होकर केवल 200 तक रह गई है। हालांकि ई दिशा केंद्र में आउटसोर्सिंग के तहत ही कर्मचारी रखे गए हैं। सरकारी कार्यालय से क्लर्क के माध्यम से मार्क होकर आने वाली फाइलें न होने के कारण यहां के कर्मचारी भी दिनभर खाली बैठने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने और प्रॉपर्टी आईडी की फाइलों को अपडेट करने के लिए क्लर्कों की आईडी का इस्तेमाल किया जाता है। हड़ताल के कारण यहां पर यह कार्य पूरी तरह से प्रभावित है। सिरसा नगर परिषद में ही हर रोज एक लाख के करीब प्रॉपर्टी टैक्स और डिवलेपमेंट चार्ज एकत्र होता था। जबकि ब्लॉक स्तर पर बात करें तो यह हर रोज का करीब छह लाख एकत्र होता था। ऐसे में अब तीन दिनों की हड़ताल होने के कारण यह पूरी प्रक्रिया बंद हो गई है। जिसके चलते अब तक 18 लाख का राजस्व का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


कार्यालयों में खाली पड़ी कुर्सियां, अधिकारियों के भी अटकने लगे काम
क्लर्कों की हड़ताल के कारण अब सरकारी कार्यालयों में कुर्सिया भी खाली पड़ी हैं। विभागों के मुख्यालय की तरफ से हर रोज कार्य संबंधित कई तरह की मेल व दस्तावेज भेजे जाते हैं। लेकिन तीन दिनों से यह मेल व फाइलें अधिकारियों के कार्यालय तक नहीं पहुंच पा रही हैं। जिसके चलते यहां पर कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर परिषद, बिजली निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के काम है अब तक प्रभावित
कार्य, संख्या
रजिस्ट्री, एक हजार
ड्राइविंग लाइसेंस 750
आरसी, एक हजार
रिवेन्यू रिकवरी, 2 लाख
कोर्ट केस की रिकवरी, एक लाख रुपये
हाउस टैक्स व डिवेलपमेंट चार्ज, 18 लाख
प्रॉपर्टी आईडी फाइल, 150
आय प्रमाण पत्र, 1200

नहीं मिल पा रहा कोई विकल्प, लौटने को मजबूर हो रहे लोग
क्लर्कों की हड़ताल होने के कारण अधिकारी भी अब किसी तरह के विकल्प की तलाश नहीं कर पा रहे हैं। कई कार्यालयों में अधिकारियों की ओर से आउटसोर्सिंग तो कई स्थानों पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को क्लर्कों के कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन पूर्ण रूप से कार्य न होने के कारण लोगों की बीच में ही फाइलें अटक रही हैं। इस कारण लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed