फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One thousand kVA transformer will be required to connect the civil hospital with the hotline

नागरिक अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए लगेगा एक हजार केवीए का ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
One thousand kVA transformer will be required to connect the civil hospital with the hotline
लि नागरिक अस्पताल। फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए विभाग द्वारा टेंडर लगाया गया है। इसके बाद जल्द ही अस्पताल को हॉट लाइन से जोड़ने के लिए कार्य शुरू होगा। अस्पताल को हॉट लाइन से जोड़ने का कार्य पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को सौंपा गया है। अस्पताल में लगा पुराना ट्रांसफार्मर हटा एक हजार केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा सब स्टेशन लगाया जाएगा। इससे ओवरलोड के कारण लगने वाले कट से मरीजों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में अभी 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। अस्पताल के कार्यालयों और भवनों का लोड अधिक होने के कारण दिनभर बिजली के लंबे कट लगते थे। बिजली गुल होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब विभाग की ओर से 24 घंटे अस्पताल में बिजली सप्लाई शुरू रखने और ओवरलोड के कारण लगने वाले कट से निजात देने के लिए टेंडर लगाया गया है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से अप्रुवल के लिए मुख्यालय में भेजा गया है। जिसके बाद काम शुरू किया जाएगा। अस्पताल में ही पुरानी जगह पर लगे ट्रांसफार्मर को हटाकर नए ट्रांसफार्मर को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

80 लाख की लागत से पूरा होगा कार्य
नागरिक अस्पताल को हॉट लाइन के साथ जोड़ने के लिए लगभग 80 लाख का खर्च आएगा। इसके बाद अस्पताल में ही सब स्टेशन तैयार किया जाएगा। सब स्टेशन का कनेक्शन अस्पताल के भवन के साथ किया जाएगा। अस्पताल में अभी बाइपास रोड स्थिति बिजली घर से सप्लाई दी जा रही है। हालांकि अस्पताल को हवाई अड्डा के साथ बने बिजली घर से सप्लाई देने के लिए भी प्लानिंग तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने से मरीजों को झेलनी पड़ती है परेशानी
अस्पताल के कार्यालयों में एसी और मशीनों के कारण लोड भी अधिक रहता है। ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने और अन्य किसी तरह की खराबी आने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में कई दफा रात भर बिजली बाधित रहने के कारण मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिन में भी लंबे कट लगने से ओपीडी और मशीनें बंद होने से डॉक्टरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
तैयार हुआ आईसीयू केंद्र, जल्द होगा शुरू
नागरिक अस्पताल को हॉट लाइन से जोड़ने और आईसीयू सेंटर तैयार करने के लिए विभाग की ओर से तीन करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया था। ऐसे में अब आईसीयू केंद्र भी तैयार हो चुका है, जल्द ही विभाग अपने अधीन लेकर मरीजों का इलाज करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। आईसीयू सेंटर की कुछ मशीनें न पहुंचने के कारण कार्य अधर में लटा हुआ है। जल्द ही पूरा करने के लिए मशीनों को बुलवाया गया है। लंबे समय से अस्पताल को हॉट लाइन से जोड़ने और अस्पताल में आईसीयू सेंटर तैयार करने के लिए प्रक्रिया चल रही थी।
अस्पताल को हॉट लाइन के साथ जोड़ने के लिए टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। आईसीयू सेंटर की कुछ मशीनें अभी नहीं आई हैं। एक सप्ताह में मशीनों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद आईसीयू में मरीजों का इलाज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

-डॉ. संदीप गुप्ता, चिकित्सक अधीक्षक, नागरिक अस्पताल सिरसा
अस्पताल में ही सब स्टेशन लगाने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। एक हजार केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल में लोड के कारण लगने वाले कट से मरीजों को निजात मिलेगी।
-रणबीर सिंह वर्मा, एसडीओ, बिजली शाखा, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed