फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One of the biggest beneficiaries of PM-Kisan scheme

Sirsa News: पीएम-किसान योजना सबसे बड़े लाभार्थी में से एक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
One of the biggest beneficiaries of PM-Kisan scheme
रानियां। रानियां के कृषि कार्यालय में उपस्थित मुख्य अतिथि व किसान। संवाद
रानियां। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 21वीं किस्त का हस्तांतरण एवं दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट 2025 के उद्घाटन का सीधा प्रसारण कार्यक्रम बालासर रोड स्थित कृषि कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज पहुंचे और खंड कृषि अधिकारी गुरदीप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि देश व प्रदेश की मौजूदा सरकार किसान हितैषी सरकार है। फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना आज देश में सबसे बड़े लाभार्थी कार्यक्रमों में से एक बन चुकी है। देश के किसानों के बैंक खाते में सीधा लाभ ट्रांसफर के माध्यम से 18000 करोड़ रुपये की सहायता राशि डाली गई है।
विज्ञापन

किसानों को मिलने वाली यह सहायता न केवल आर्थिक स्थिरता देती है बल्कि खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज इस योजना का फायदा 10 करोड़ से ज्यादा किसान परिवार ले रहे हैं, और हर नई किस्त के साथ इसका दायरा और प्रभाव दोनों बढ़ते जा रहे हैं। कंबोज ने कहा कि देश में हरियाणा एकमात्र ऐसा प्रदेश है यहां समर्थन मूल्य पर 24 फसलों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गेहूं, धान, बाजरा, मक्का, सरसों, कपास, जौ, ज्वार और चना, दलहन में मूंग, उड़द, अरहर, चना, मसूर व तिलहन में सरसों, सूरजमुखी, सोयाबीन, मूंगफली, तिल फसलें शामिल हैं। किसानों को फसलों का उचित भाव दिया जा रहा है। इस अवसर पर एडीओ दीपक कंबोज, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन स्वर्ण सिंह कंबोज, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र छपोला, बुधराम शर्मा, निर्मल बसरा, राजेंद्र कंबोज, हरजिंद्र चंदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed