फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one muder accuese arrested

गांव चौटाला में शराब ठेकेदार की हत्या मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
one muder accuese arrested
one muder accuese arrested - फोटो : Sirsa
सोमवार की रात चौटाला में शराब ठेकेदार प्रकाश पुनियां और मुकेश गोदरा की हत्या मामले में मामले में पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सन्नी निवासी चौटाला के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के दो आरोपियों अंकित निवासी जंडवाला बिश्नोईयां व राहुल निवासी वार्ड नंबर 23, संगरिया राजस्थान को मंगलवार को राजस्थान की पीलीबंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिन्हें शीघ्र ही एक पुलिस टीम प्रोडेक्शन वांरट पर लेकर आएगी और जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को सिरसा आकर आरोपी सन्नी इस वारदात को सुलझाने के लिए डीआईजी डॉ. अरुण सिंह ने डबवाली के डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल के नेतृत्व में थाना सदर डबवाली, सीआईए सिरसा, सीआईए डबवाली व सदर सिरसा थाना की पुलिस टीमों का गठन किया था। डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सन्नी को अदालत में पेश कर चार दिन रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियार व वाहन बरामद किए जाएंगे और घटना के बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। बीती 20 को बाइक पर सवार अज्ञात आरोपियों ने मुकेश कुमार निवासी भारूखेड़ा व जय प्रकाश उर्फ प्रकाश निवासी चौटाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और मौके से फरार हो गए थे। हत्या करने के बाद आरोपी राहुल व अंकित राजस्थान की ओर चले गए थे और वे पीलीबंगा में राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed