{"_id":"626ec7d21457e5529d1f3ae2","slug":"one-lakh-deducted-while-completing-online-task-police-got-it-back-sirsa-news-hsr630528986","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन टास्क पूरे करते समय कटी एक लाख की राशि, पुलिस ने करवाई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन टास्क पूरे करते समय कटी एक लाख की राशि, पुलिस ने करवाई वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। ऑनलाइन टास्क पूरा करते हुए महिला के खाते से एक लाख दो हजार 889 रुपये कटने की शिकायत देने के बाद साइबर सेल ने वह राशि महिला के खाते में वापस करवाई है। पुलिस ने 15 घंटे ही राशि वापस करवाने में सफलता हासिल की है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला अनु गर्ग पत्नी आशीष गर्ग निवासी वार्ड 9 रामा मंडी जिला बठिंडा पंजाब ने बताया कि वह अपने मायके कालांवाली में आई हुई थी। 28 अप्रैल की रात को वह ऑनलाइन टास्क पूरे कर रही थी। इसी दौरान उसके बैंक अकाउंट से 1 लाख 2 हजार 889 रुपये का फ्रॉड हो गया। पीड़ित ने तुरंत प्रभाव से हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई । इसके बाद अगले दिन सुबह साइबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरसा में पहुंच कर अपनी शिकायत दी। साइबर सेल में तैनात सिपाही सुनील कुमार व ललित कुमार ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए मात्र 15 घंटों में महिला के अकाउंट में 1 लाख 2 हजार 889 रुपये रिफंड करवा दिए।
एसपी ने सावधानी व सतर्कता बरतने की करी अपील
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा की ऑनलाइन ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है। अगर आप अलर्ट रहें तो साइबर ठगी से बच सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए वह मोबाइल पर आने वाले ओटीपी व अन्य किसी भी लिंक पर क्लिक न करे। जिससे वह ठगी से बच सकते हैं।