फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One lakh deducted while completing online task, police got it back

ऑनलाइन टास्क पूरे करते समय कटी एक लाख की राशि, पुलिस ने करवाई वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
One lakh deducted while completing online task, police got it back
सिरसा। ऑनलाइन टास्क पूरा करते हुए महिला के खाते से एक लाख दो हजार 889 रुपये कटने की शिकायत देने के बाद साइबर सेल ने वह राशि महिला के खाते में वापस करवाई है। पुलिस ने 15 घंटे ही राशि वापस करवाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला अनु गर्ग पत्नी आशीष गर्ग निवासी वार्ड 9 रामा मंडी जिला बठिंडा पंजाब ने बताया कि वह अपने मायके कालांवाली में आई हुई थी। 28 अप्रैल की रात को वह ऑनलाइन टास्क पूरे कर रही थी। इसी दौरान उसके बैंक अकाउंट से 1 लाख 2 हजार 889 रुपये का फ्रॉड हो गया। पीड़ित ने तुरंत प्रभाव से हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई । इसके बाद अगले दिन सुबह साइबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरसा में पहुंच कर अपनी शिकायत दी। साइबर सेल में तैनात सिपाही सुनील कुमार व ललित कुमार ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए मात्र 15 घंटों में महिला के अकाउंट में 1 लाख 2 हजार 889 रुपये रिफंड करवा दिए।
विज्ञापन

एसपी ने सावधानी व सतर्कता बरतने की करी अपील
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा की ऑनलाइन ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है। अगर आप अलर्ट रहें तो साइबर ठगी से बच सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए वह मोबाइल पर आने वाले ओटीपी व अन्य किसी भी लिंक पर क्लिक न करे। जिससे वह ठगी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed