{"_id":"6127d31c8ebc3e678e1fcdeb","slug":"one-employee-suspended-for-leaving-power-supply-despite-permit-sirsa-news-hsr609971152","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमिट के बावजूद बिजली सप्लाई छोड़ने के मामले में एक कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमिट के बावजूद बिजली सप्लाई छोड़ने के मामले में एक कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली। निगम से अनुमति लेने के बावजूद बिजली सप्लाई चालू होने से करंट लगने से झुलसे कर्मचारी के मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। जबकि अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता को लेकर निगम के एसडीओ रवि कुमार ने कालांवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाकर जांच शुरू कर दी है। करंट लगने के बाद गंभीर रूप से झुलसे ठेकेदार का कर्मचारी राजू निवासी गांव पाना की हालत में सुधार है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बता दें कि बुधवार को गांव असीर में किसी किसान के खेत में बिजली की तार खराब हो गई थी। जिसको लेकर निगम के जेई गुरबंस सिंह से अनुमति लेकर एपी परमिट नंबर 1096 पर लाइनमैन गुरलाल सिंह और ठेकेदार के अंडर कार्य कर रहे राजू सिंह की ओर से बिजली की तार को सही करने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान असीर फीडर पर तैनात कर्मचारी ने बिजली सप्लाई चालू कर दी। जिससे राजू सिंह करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। जिसे लाइनमैन गुरलाल सिंह व इंद्र सिंह ने कालांवाली के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया था। वहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद रोष स्वरूप गांव असीर, पाना, खोखर के ग्रामीणों ने गांव पीपली में कालांवाली-डबवाली रोड पर जाम लगा दिया। धरना रात करीब 1 बजे तक चलता रहा। ग्रामीणों ने लापरवाही करने के आरोप लगाते हुए संबंधित पर मामला दर्ज करने की मांग की। जिस पर निगम के एसडीओ रवि ने मौके पर पहुंचकर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर मामला दर्ज करवाने और उक्त मामले की जांच करवाकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि उक्त मामले में कालांवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। साथ में जांच पूरी होने तक लाइनमैन गुरलाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा मीटर की ऑनलाइन रिपोर्ट मंगवाई गई है। जो कि सही नहीं आने पर दोबारा से मंगवाई गई है। उक्त मामले में जिस भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।