फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One arrested with stolen bike

Sirsa News: नाके पर जांच कर रही पुलिस ने चोरीशुदा बाइक सहित एक दबोचा

Wed, 02 Jul 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
One arrested with stolen bike
सिरसा। मुसाहिब वाला नाके पर पुलिस ने चोरीशुदा बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में अभियोग दर्ज कर उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

सदर पुलिस की टीम सोमवार को मुसाहिब वाला नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका। उसने खुद को जिला मानसा, पंजाब के गांव झंडा खुर्द निवासी राकेश कुमार उर्फ मोहित बताया। पुलिस ने उससे बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने बाइक का इंजन नंबर देखकर इसके बारे में पता किया तो बाइक चोरी की होने का पता चला। इसलिए पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। रिमांड अवधि में आरोपी से गहन पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed