फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one arrested with restricted drug

1075 गोलियां और 90 सीसी नशे की दवा सहित युवक काबू

Sat, 11 Apr 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
one arrested with restricted drug
one arrested with restricted drug - फोटो : Sirsa
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त में चेकिंग के दौरान डिंग मोड क्षेत्र से कार सवार एक युवक को नशे की 1075 प्रतिबंधित गोलियों और 90 सीसी के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ बाबावासी भट्टी रोड गली नंबर आठ गणेश नगर बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम कोविड-19 की ड्यूटी के दौराने नाकाबंदी डिंग मोड़ क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही वरना कार को शक के आधार पर रोक कर गाड़ी की तलाशी ली तो उक्त गाड़ी में रखे बैग से नशे की 1075 प्रतिबंधित गोलियां और नशे की 90 सीसी दवा बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed