{"_id":"58485c914f1c1be059449a18","slug":"one-arrested-with-pistol-illegal-start-looking-for-supplier-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। थाना शहर सिरसा पुलिस ने भादरा बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है तो दूसरी ओर गश्त व चैकिंग के दौरान नरेंद्र कुमार निवासी जंडवाला बिशभनोईयां को 315 बोर की अवैध पिस्तोल के साथ गांव गंगा क्षेत्र से काबू किया है।
शहर थाना सिरसा पुलिस ने बीती नौ नवंबर 2016 को भादरा बाजार क्षेत्र से चोरी हुई बाइक की गुत्थी को सुलझा लिया है। कीर्तिनगर पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक शलेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में तीन आरोपियों संदीप कुमार निवासी जेजे कॉलोनी, सूरज निवासी नेजाडेला व दीपक निवासी सिकंदरपुर को सिरसा जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल गांव सिकंदरपुर क्षेत्र से बरामद किया गया है।
दूसरी ओर सीआईए स्टॉफ डबवाली पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान नरेंद्र कुमार निवासी जंडवाला बिशभनोईयां को 315 बोर की अवैध पिस्तोल के साथ गांव गंगा क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी नरेंद्र से पिस्तोल सप्लायर के बारे में पता ठिकाना मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी गई है।