{"_id":"5f61037a8ebc3e5aa4503320","slug":"one-arrested-with-180-pills-of-drug-sirsa-news-rtk5737564111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की 180 गोलियों सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की 180 गोलियों सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव दादू क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को नशे की 180 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। कालांवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ कालू निवासी दादू के रुप में हुई है। कालांवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कालांवाली थाना की सिंघपुरा पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक सुखजीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को गांव दादू क्षेत्र में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त मोटरसाइकिल सवार युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे की 180 गोलियां बरामद हुई।
नशे की 170 गोलियों सहित काबू
ओढां। ओढां पुलिस ने गांव जंडवाला जटान से एक व्यक्ति को नशे की गोलियों सहित काबू किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान जंडवाला जटान से रणजीत सिंह को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 170 गोलियां ट्रॉमाडोल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से सप्लायर बारे पूछताछ कर रही है।