फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One arrested for stealing from a married house five days ago, two identified

पांच दिन पहले विवाह वाले घर से चोरी करने मामले में एक काबू, दो की हुई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
One arrested for stealing from a married house five days ago, two identified
विवाह वाले घर से चोरी मामले में पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी । - फोटो : Sirsa
सिरसा। 18 जुलाई की रात को पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक विवाह वाले मकान से चोरी मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सीआईए सिरसा व शहर थाना की संयुक्त पुलिस की टीमों ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य की पहचान हो गई है। चोरों ने विवाह वाले घर से करीब साढ़े सात लाख रुपये व करीब पांच तोले सोना चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

वीरवार को सीआईए सिरसा प्रभारी प्रदीप कुमार व शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ मलिंगा निवासी ऑटो मार्केट सिरसा के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी व शहर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से रिमांड के दौरान और मामलों के खुलासे भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

इस मामले में पकड़ा गया है आरोपी
18 जुलाई की रात्रि को पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के हनुमान मंदिर के पास के स्थित रमेश कुमार के मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। वारदात की रात रमेश कुमार की बेटी की शहर के ही अरोमा होटल में शादी थी। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ घर में बेटी के विवाह के लिए रखे सोने के आभूषण और साढ़े सात लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed