फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the route of Alanabad 32 rouds of buses are missing, students are travelling by putting their life ib danger

ऐलानाबाद पर बसों के फेरे हो रहे मिस, विद्यार्थी व सवारी लटक कर करते हैं सफर

Fri, 07 Feb 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
On the route of Alanabad 32 rouds of buses are missing, students are travelling by putting their life ib danger
On the route of Alanabad 32 rouds of buses are missing, students are travelling by putting their life ib danger - फोटो : Sirsa
हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो में खल रही कर्मचारियों की कमी का खामियाजा जिले के गांवों से आने वाली सवारियों और विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। गांवों से आने वाले लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है वहीं जो बसें गांव में आ रही है उसमें विद्यार्थियों को लटक कर सफर करना पड़ रहा है और सवारियों को अन्य गाड़ियों का सहारा लेकर शहर पहुंचना पड़ रहा है। बसों की आ रही समस्याओं को लेकर निरंतर कॉलेज की छात्राएं और सवारियां रोडवेज अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। विभाग शिकायतों को निपटाने की बजाय बस एक बात कहकर वापस भेज देता है कि चालक परिचालक को जरूरी काम हो गया है, जिस कारण से केवल यही गाड़ी नहीं जा रही है।
विज्ञापन

जिले के ऐलनाबाद और संगरिया रूट पर बसों की कमी होने के कारण सवारियों तथा विद्यार्थियों को लटक कर सफर करना पड़ रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद रूट पर चलने वाली बसों के करीब 34 फेरे मिस रहते हैं। बसें ना जाने के कारण बस अड्डे पर करीब दो बजे बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है। जिस कारण से सवारियों को भी बसों में चढ़ने से परेशानी आती है।
विज्ञापन

निजी बस के विरोध में छात्र पहुंचे डीआई के पास
ऐलनाबाद रूट के मैहना खेड़ा और भुर्टवाला के छात्र प्रदीप, अनिल, मोहित और अमन डीआई कार्यालय पहुंचे और डीआई को बताया कि उनके रूट पर लगातार पांच दिनों से दो बजे से लेकर तीन बजे तक एक भी रोडवेज की बस नहीं जाती है और इस बीच करीब चार निजी बसें जाती हैं जो पास वाले छात्रों से पैसा लेते हैं। जिस पर मौजूद अधिकारी ने छात्रों को बताया कि चालक परिचालक को कोई जरूरी काम हो गया है, जिस कारण आज बस नहीं जा सकेगी। लेकिन आने वाले दिनों में बसें प्रतिदिन जाएंगी। वहीं संगरिया रूट के छात्र रितिक, दिनेश, रोहताश, विकास और रोबिन ने बताया कि उनके रूट पर बसों में भीड़ बहुत ज्यादा रहती है, जिस कारण पढ़ने आने वाले छात्रों और सवारियों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। सवारी मोहना लाल ने बताया कि वह दो घंटे से चोपटा जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई बस नहीं आई है। बस अड्डे पर भीड़ भी बहुत ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच गांवों पर एक ही बस
सिरसा से वाया माधोसिंघाना होकर जमाल जाने वाली बस करीब पांच गांवों की सवारियों और विद्यार्थियों को लाने ले जाने का काम करती है। चार गांव में तो पूरे दिन में वही केवल एक बस आती है। जब बस गांव मोडिया खेड़ा, चौबुर्जा, नटार और शहिदांवाली में पूरे दिन में केेवल एक ही बस अपना फेरा लगाती है। जिसमें अधिकतर पढ़ने वाले लड़के और लड़कियां ही सफर करती है। मोडिया खेड़ा और चौबुर्जा के सरपंच ने रोडवेज जीएम को शिकायत देकर मामले से अवगत भी करवाया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसी मामले को लेकर चंडीगढ़ में बैठक हो रही है। लड़कियों के लिए बसों का इंतजाम किया जा रहा है। अगले माह से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। - केआर कौशल, जीएम, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed