Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mothers honored

Sirsa News: बच्चों के बेहतर पोषण और देखभाल के लिए माताओं को किया जागरूक

Sat, 14 Nov 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
mothers honored
सिरसा। गांव माधोसिंघाना में आयोजित बेस्ट मदर कार्यक्रम में विजेता माताओं को सम्मानित करते हुए व - फोटो : 1
गांव माधोसिंघाना में बेस्ट मदर कार्यक्रम में किया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो -- 20

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को गांव माधोसिंघाना स्थित माधोसिंघाना सर्कल में बेस्ट मदर कार्यक्रम किया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर पोषण और देखभाल के लिए माताओं को जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम सहित कई स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
सुपरवाइजर कुसुम शर्मा ने माताओं को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण और स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कुसुम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

समय पर टीकाकरण और साफ-सफाई जैसे पहलुओं के आधार पर सर्वश्रेष्ठ माताओं का चयन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को बच्चों की उचित देखभाल के प्रति प्रोत्साहित करना भी था। यह पहल बच्चों के बेहतर पालन-पोषण को बढ़ावा देने के लिए की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माताओं को किया सम्मानित
इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माता को 2,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पाने वाली माता को 1,200 रुपये और तृतीय स्थान वाली को 800 रुपये मिले। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली अन्य सभी माताओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे उनका उत्साहवर्धन हुआ और वे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed