{"_id":"6af75cb2ef38f230690566c7","slug":"6-hours-electric-cut-today-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168412-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आज 6 घंटे बाधित रहेगी बिजली शहर की कॉलोनियां होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आज 6 घंटे बाधित रहेगी बिजली शहर की कॉलोनियां होंगी प्रभावित
Sat, 14 Nov 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बिजली निगम ने शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों में छह घंटे की बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवश्यक कार्यों के कारण की जाएगी। इस दौरान लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
एक्सईएन धीरज ने इस बिजली कटौती के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बाटा कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी और जिला जेल कॉलोनी भी इससे प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को इस संबंध में पूर्व में ही सूचित किया जा रहा है ताकि लोग अपने हिसाब से व्यवस्था पूरी कर लें। इससे पानी वगैरह की परेशानी से वे बच सकेंगे।
एक्सईएन ने बताया कि शक्तिनगर, फोरलेन बाईपास क्षेत्र और ओम एस्टेट में भी बिजली नहीं आएगी। राज दरबार स्पेसीज हुड्डा सहित अन्य आवासीय क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह सभी क्षेत्र शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिना बिजली के रहेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक कारणों से इस बिजली कटाैती की व्यवस्था बनाई गई है।