Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jjp preparation for mahendrgarh rally

Sirsa News: जेजेपी ने महेंद्रगढ़ रैली की तैयारियां तेज, अजय-दुष्यंत करेंगे दौरे

Sat, 14 Nov 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
jjp preparation for mahendrgarh rally
- महेंद्रगढ़ में स्थापना दिवस पर होगी पार्टी की रैली, प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा न्योता
विज्ञापन

- 14 नवंबर से शुरू होंगे जिलावार कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा भी रहेंगे साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जननायक जनता पार्टी ने 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली स्थापना दिवस रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा रैली को सफल बनाने के लिए जिलावार कार्यक्रम करेंगे।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रैली का न्योता दिया जाएगा। साथ ही उन्हें तैयारियों की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। जेजेपी के जिला प्रवक्ता अमर सिंह ज्यानी ने बताया कि पार्टी नेताओं का यह दौरा 14 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे गांवों और शहरों में लोगों से रूबरू होकर रैली का निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलावार कार्यक्रमों का विवरण
पार्टी नेताओं का दौरा 14 नवंबर को पानीपत और सोनीपत से शुरू होगा। 15 नवंबर को कुरुक्षेत्र, 17 नवंबर को पंचकूला और यमुनानगर में बैठकें होंगी। 18 नवंबर को फरीदाबाद, नूंह, 19 नवंबर को भिवानी, चरखी दादरी में कार्यक्रम तय हैं। 20 नवंबर को रोहतक, हांसी, 21 नवंबर को फतेहाबाद तथा 22 नवंबर को झज्जर, गुरुग्राम में दौरे होंगे। 24 नवंबर को रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, 25 नवंबर को कैथल और 28 नवंबर को पलवल जिले में भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed