फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the orders of the court, a case has been registered against three including the wife for murder of the son.

Sirsa News: कोर्ट के आदेश पर पत्नी सहित तीन पर बेटे की हत्या करने का मामला दर्ज

Sun, 08 Oct 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case has been registered against three including the wife for murder of the son.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। कोर्ट के आदेश पर रानियां थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
गांव बचेर निवासी चरणजीत कौर ने कोर्ट में दायर इस्तगासा में बताया कि उसके बेटे कुलविंद्र सिंह ने गांव के ही कालू व संजय की जमीन पांचवें हिस्से पर ले रखी थी। मजदूरी मांगने के लिए कुलविंद्र सिंह जब आरोपियों के घर गया तो उन्होंने मारपीट की और जबरदस्ती उसे स्प्रे पिला दिया। उन्होंने काफी काफी जगह पर बेटे का इलाज करवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक कुलविंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया और सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए गए। उस समय पुलिस ने मृतक की पत्नी मनदीप कौर की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चरणजीत कौर ने बताया कि उसकी बहू मनदीप कौर ने आरोपियों से पैसे लेकर उनके साथ राजीनामा कर लिया और केस वापस ले लिया, लेकिन वह अपने बेटे की मौत के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले चार महीने से रानियां थाने में चक्कर काट रही, पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसकी बहू उन्हें छोड़कर अपने मायके में जाकर रहने लग गई है। जिसके पश्चात उन्होंने कोर्ट में मामले की शिकायत दी है। ऐसे में अब पुलिस ने मृतक की पत्नी मनदीप, संजय और कालूराम के खिलाफ हत्या करने सहित अन्य धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed