फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   on the first day only three buses running on only two routes

पहले दिन सिरसा से केवल दो रूटों पर चलीं रोडवेज की तीन बसें

Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
on the first day only three buses running on only two routes
on the first day only three buses running on only two routes - फोटो : Sirsa
सिरसा कोरोना मुक्त हो चुका है, लेकिन कोरोना संक्रमण का खतरा और लॉकडाउन में लोग सफर करना नहीं चाहते। रोडवेज ने सिरसा डिपो में पहले दिन कुल दस बसें चलाई जानी थी। लेकिन केवल तीन ही बसें चल पाई।
विज्ञापन

56 दिन बीतने के बाद रोडवेज की बसें रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। सिरसा से सुबह सवा सात बजे पंचकूला के लिए बस चलनी थी। लेकिन किसी ने बुकिंग नहीं करवाई। पंचकूला के लिए आठ और साढ़े आठ बजे चलने वाली दोनों बसों में ही 28,28 सवारियों ने बुकिंग करवाई। जबकि अन्य जिलों और राज्य में जाने के लिए एक भी सवारी ने अपनी पंजीकरण नहीं करवाया है। शाम चार बजे दिल्ली के लिए भी 29 सवारियों के साथ एक बस रवाना हुई। पंचकूला के लिए दो बस और एक दिल्ली के लिए चली और बस ने पूरे दिन में केवल 24070 रुपये ही कमाए हैं। जबकि दोनों बसों के यात्रियों से 425 रुपये पंजीकरण के लिए अतिरिक्त लिए हैं। जबकि हिसार और भिवानी के लिए कोई बुकिंग नहीं आई थी। बीते दिन सोमवार को रोडवेज प्रशासन ने दावे किए थे कि ऑनलाइन बुकिंग कर वे चार रूटों पर अपनी बसें दौड़ा देंगे। लेकिन बुकिंग ने होने से रोडवेज का यह दावा फेल हो गया और 56 दिन बाद भी केवल दो ही रूटों पर बसें चल पाई।
विज्ञापन

यात्री नहीं कर पा रहे ऑनलाइन टिकट बुक
जिले के अधिकतर लोग बसों में सफर करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रोडवेज प्रशासन कुछ ही दिनों में काउंटर पर टिकट देना शुरू करेगा, जिससे जिले के लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। ऑनलाइन टिकट होने के कारण लोग टिकट नहीं ले पा रहे हैं और अधिकतर लोग बस के समय पर ही अपनी बुकिंग कैंसल कर देते हैं, जिससे अन्य सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारी न होने के कारण तीन बसें चलाई गई है। हिसार और भिवानी के लिए किसी भी सवारी ने बुकिंग नहीं करवाई है।
- केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed