फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On September 1, CM residence will be gheraoed in Kurukshetra: Lakhwinder

एक सितंबर को कुरुक्षेत्र में सीएम आवास का होगा घेराव : लखविंदर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
On September 1, CM residence will be gheraoed in Kurukshetra: Lakhwinder
सिरसा। किसानों को जागरूक करते हुए बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख। संस्था।
सिरसा। भारतीय किसान एकता यानी बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने सोमवार को किसानों व मजदूरों की मांगों को लेकर गांव सादेवाला, मतूवाला, कालूआना, बचेर व नथोर गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने एक सितंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

औलख ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि 1 सितंबर को किसान सुबह 10 बजे से ताऊ देवीलाल पार्क पिपली रोड कुरुक्षेत्र में इकट्ठा होना शुरू हो जाएंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सीएम आवास पर पहुंचेंगे। औलख ने कहा कि आठ अगस्त को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए थे। सरकार ने किसानों की अनदेखी की और मांग पत्र पर विचार नहीं किया, न ही किसानों को वार्ता के लिए बुलाकर उनकी मांगों का हल किया। इन्हीं किसानों व मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सादेवाला से सुखविंदर सिंह औलख, मतूवाला से नमन सहारण, काकू मेहता, जसबीर पंधेर, कालूआना से अजय भारी, कृष्ण भाखर, बचेर से सुभाष झोरड़, मास्टर पाली राम, मांगेराम झोरड़, सत्य झोरड़, नथोर से नरेश सहारण व धनराज आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed