{"_id":"61d963f4bd0c8977302bb795","slug":"omicron-variant-confirmed-in-two-corona-patients-in-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: मुंबई से आए परिवार के दो सदस्यों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि, तीन की आई थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: मुंबई से आए परिवार के दो सदस्यों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि, तीन की आई थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
Sat, 08 Jan 2022 03:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 08 Jan 2022 03:44 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से लोगों को चिंता में डाल दिया है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने की रफ्तार बहुत अधिक है, जिससे चिंता और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
Omicron
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा शहर के हुडा सेक्टर में करीब दो सप्ताह पहले मुंबई से सिरसा आए एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को इनमें से दो में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। मरीजों को पहले ही होम आइसोलेट किया गया था।
विज्ञापन
अब इन मरीजों के संपर्क में आए अन्य सदस्यों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। मुंबई से परिवार के तीन सदस्य सिरसा में अपने परिजनों से मिलने के आए हुए थे। सिरसा में पहली बार एक साथ दो कोरोना मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
हुडा सेक्टर निवासी बुजुर्ग का बेटा मुंबई में अपने परिवार के साथ रहता था। जिसके बाद परिवार के तीन सदस्य सिरसा में अपने माता पिता से मिलने के लिए आए थे। तीनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद विभाग की ओर से उक्त तीनों मरीजों के सैंपल ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए भेजे गए थे। जिसके बाद अब परिवार के दो मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। विभाग की ओर से उक्त दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों के दोबारा से सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन