फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   old men protest to make vriddhasram mahila chaupal

Sirsa News: वृद्धाश्रम को बनाया महिला चौपाल, बुजुर्गों ने किया बवाल

Sun, 03 May 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 03 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
old men protest to make vriddhasram mahila chaupal
वृद्धाश्रम के सामने खड़े होकर विरोध करते ग्रामीण बुजुर्ग। संवाद।
गुरप्रेम सिंह दंदीवाल
विज्ञापन

रोड़ी। रोड़ी में सुरतिया रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने वर्ष 2002 में बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण करवाया था। चार माह पहले बुजुर्गों को वृद्धाश्रम की मरम्मत का भरोसा दिलाकर पंचायती राज विभाग ने काम शुरू किया था। अब अधिकारियों ने इसे महिला चौपाल बना दिया है। इससे बुजुर्गों में गुस्सा है।
शनिवार को जब पंचायती राज विभाग के कर्मचारी भवन में महिला चौपाल का सामान रखने के लिए आए तो बुजुर्गों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए वृद्धाश्रम पर ताला जड़ दिया। उन्होंने कहा कि हमारा वृद्धाश्रम लौटाओ, तभी ताला खुलेगा। वहीं, इनेलो के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए प्रशासन को सोमवार तक का समय दिया है।
विज्ञापन

जस्सा ने कहा है कि यदि सोमवार तक शिलान्यास का पत्थर और वृद्धाश्रम पुन: नहीं बनाया जाता है तो महापंचायत होगी। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। बुजुर्गों को उनका हक दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों ने बताया कि चार महीने पहले पंचायती राज विभाग ने उनसे कहा था कि आपके वृद्धाश्रम को दुरुस्त किया जा रहा है। धीरे-धीरे आश्रम की पहचान मिटाकर उसे गुलाबी रंग कर दिया। आश्रम को महिला चौपाल में तब्दील कर दिया। इतना ही नहीं, विवाद तब और भड़क गया जब निर्माण के समय लगाए पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पत्थर को तोड़कर मलबे में फेंक दिया गया।

बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने शिलान्यास के पत्थर को जान-बूझकर फेंका है ताकि इतिहास को खत्म कर दिया जाए। यह गांव के इतिहास के साथ छेड़छाड़ है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed