{"_id":"670d65a759ab24513b020ca4","slug":"old-lady-crushed-by-speeding-car-died-during-treatment-accident-happened-while-crossing-the-road-near-panchmukhi-temple-located-in-chatargarhpatti-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127127-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तेज रफ्तार कार ने वृद्धा काे कुचला, उपचार के दौरान मौत, चतरगढ़पट्टी स्थित पंचमुखी मंदिर के पास रोड पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तेज रफ्तार कार ने वृद्धा काे कुचला, उपचार के दौरान मौत, चतरगढ़पट्टी स्थित पंचमुखी मंदिर के पास रोड पार करते समय हुआ हादसा
Tue, 15 Oct 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। चतरगढ़पट्टी स्थित पंचमुखी मंदिर के पास रोड पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। आस पड़ोस के लोगों ने वृद्धा को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने वृद्धा के पोते के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में ढाणी चांदमारी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि 70 वर्षीय कृष्णा देवी दादी लगती थी। वह अकेली रहती थी। वह उनकी देखभाल करता था। रमेश ने बताया कि 13 अक्तूबर सुबह वह पंचमुखी मंदिर के पास दुकान के बाहर खड़ा था।
इसी दौरान उसकी दादी रास्ता क्रॉस कर रही थी, तभी सिरसा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी दादी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उसने दादी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। संवाद