फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Officials should resolve public complaints quickly through mutual coordination: Deputy Commissioner

जन शिकायतों का आपसी समन्वय से अधिकारी जल्द करें समाधान : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Officials should resolve public complaints quickly through mutual coordination: Deputy Commissioner
सिरसा। समाधान शिविर की शिकायतों पर विभागीय अधिकारी समय पर कार्यवाही करें और एटीआर अपलोड करते समय सभी तथ्यों की जांच करें। रिपोर्ट के बारे में शिकायतकर्ता को ही अवगत करवाएं ताकि उसे शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी हो। ये निर्देश उपायुक्त शांतनु शर्मा ने शुक्रवार को एनआईसी के वीसी कक्ष में समाधान प्रकोष्ठ की बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में आई 7107 शिकायतों में से 5878 का समाधान किया जा चुका है। 235 शिकायतों के समाधान का कार्य जारी है, 659 शिकायतें रिजेक्ट की जा चुकी हैं जबकि 273 रिओपन की गई है। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता धीरज कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में जो शिकायतें आती है, उनके समाधान की रिपोर्ट करने से पूर्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके का निरीक्षण करें और जो शिकायतें लंबित रहती है, उनके समाधान में आ रहे विलंब के बारे में स्पष्ट रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें यदि दूसरे विभाग से भी जुड़ी हुई है और जिसका संबंध एक से अधिक विभागों से है, उसके बारे में दूसरे संबंधित विभाग को भी अवगत करवाएं ताकि समय पर शिकायत का समाधान हो सके। यदि कोई शिकायत लंबे समय से पेंडिंग है, तो उस संबंध में अधिकारियों को जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर की मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर भी की जाती है और जो शिकायतें रिओपन होती है, उन पर अधिकारी विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि सप्ताह में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर लगाया जाता है। सिरसा में समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय के 63 नंबर में होगा। आमजन की कोई भी समस्या हो, उसे समाधान शिविर में रखें और उसका समाधान करवाएं। उपमंडल स्तर पर भी नागरिकों की सुविधा के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed