फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Officials should make concrete arrangements for purchasing Rabi crops: Deputy Commissioner

रबी फसल खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध करें अधिकारी : उपायुक्त

Fri, 29 Mar 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officials should make concrete arrangements for purchasing Rabi crops: Deputy Commissioner
सिरसा। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के बाद उपायुक्त आरके सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि रबी फसल की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। पिछले सीजन की भांति इस बार भी गेहूं फसल की खरीद प्रक्रिया बेहतर हो। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारी मंडियों और खरीद केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं को पुख्ता कर लें। संबंधित एसडीएम मंडियों में बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था आदि प्रबंधों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन


इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से प्रदेशभर में रबी की फसल खरीद प्रबंधों की समीक्षा कर जिला उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने उन्हें बताया कि अबकी बार गेहूं की आवक अधिक होने की संभावना है। इसलिए गेहूं के उठान और भंडारण की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की कि वे फसल को सुखा कर मंडियों में लाएं ताकि उन्हें फसल बेचने में असुविधा न हो। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती, एसडीएम ऐलनाबाद डाॅ. वेदप्रकाश बैनीवाल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, डीआरओ सुरेश कुमार, डीडीए डाॅ. सुखदेव, डीएफएससी कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करे आढ़ती एसोसिएशन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आरके सिंह ने आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अबकी बार सिरसा में सौ प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आढ़ती एसोसिएशन से भी आमजन को मतदान के लिए जागरूक करने में सहयोग अपेक्षित है। एसोसिएशन मंडियों में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके साथ चुनाव आयोग से स्वीकृत कट आउट, फ्लेक्स लगवाएं। सेल्फी प्वाइंट बनवाएं ताकि ही मतदान के लिए अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed