{"_id":"643d7fa9e788736e8b028b29","slug":"officials-accept-slow-lifting-of-wheat-lifting-from-37-trucks-instructions-to-install-20-additional-trucks-sirsa-news-c-21-1-109331-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने स्वीकारा गेहूं का उठान धीमा : 37 ट्रकों से हो रहा उठान, 20 अतिरिक्त ट्रक लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने स्वीकारा गेहूं का उठान धीमा : 37 ट्रकों से हो रहा उठान, 20 अतिरिक्त ट्रक लगाने के निर्देश
Mon, 17 Apr 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बारिश में गेहूं भीगने के बाद अब प्रशासन ने उठान में तेजी लाने को लेकर सख्ती करनी शुरू कर दी। मंडियों में अभी आढ़तियों के पास मजदूरों की कमी और ठेकेदार की ओर से कम ट्रक लगाकर कार्य किया जा रहा है। इसके चलते अब अधिकारियों ने ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए ट्रकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आढ़तियों को भी मजदूर बढ़ाने को निर्देश जारी किए हैं। सिरसा मंडी से जल्द उठान करवाने को लेकर 20 अतिरिक्त ट्रक लगाने के निर्देश दिए हैं। मंडियों में अभी 22 लाख क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है।
जिले की सभी मंडियों में अब हर रोज पांच से छह लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो रही है। उठान कार्य धीमा होने पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को मंडियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी मंडियों में नाम मात्र उठान कार्य होने की बात को स्वीकार किया है। मंडियों में अब तक 24 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से केवल दो लाख क्विंटल यानी चार लाख के करीब बैगों का ही उठान हो पाया है। अधिकारियों के निरीक्षण किए जाने के बाद उन्होंने उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें ठेकेदारों की ओर से लापरवाही बरतते हुए ट्रक कम लगाए जा रहे हैं और आढ़तियों के पास भी जरूरत के अनुसार मजदूरों की संख्या बेहद कम है। सिरसा मंडी में अभी ठेकेदार की ओर से केवल 37 ट्रक लगाकर ही उठान का काम करवाया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। अभी भी मंडियों में 22 लाख क्विंटल गेहूं खुल आसमान के नीचे ही पड़ा है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति जांची। उन्होंने खरीद एजेंसियों व मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फसल खरीद में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। मंडियों में बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए ताकि फसल उठान में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि गेहूं की खरीद के बाद खरीद एजेंसियां व व्यापारी फसल का उठान तुरंत सुनिश्चित करें। इसके लिए पर्याप्त वाहन व लेबर लगाई जाए। इस मौके पर एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद बैनीवाल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, एसडीएम कालांवाली अभय सिंह, डीएफएससी कप्तान सिंह, डीएम हैफेड मांगे राम उपस्थित थे।
परिवहन, श्रम व गेहूं उठान को लेकर हिदायतें जारी : डीएफएससी
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कप्तान सिंह ने बताया कि जिले में गेहूं की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि खरीद के अनुपात में गेहूं का उठान धीमा है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी परिवहन व श्रम एवं दुलाई ठेकेदारों को सख्त हिदायत जारी की गई है कि वे तुरंत प्रभाव से गेहूं का उठान करना सुनिश्चित करें। यदि किसी ठेकेदार द्वारा गेहूं के उठान में किसी भी प्रकार की कोताही की जाती है तो उसके खिलाफ विभाग की टेंडर पॉलिसी अनुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
मंडियों में उठान कार्य को लेकर उपायुक्त के साथ बैठक हुई है। ठेकेदारों को उठान में तेजी लाने के लिए ट्रक अतिरिक्त लगाने के निर्देश दिए है। आढ़तियों को भी मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। ताकि जल्द से जल्द मंडियों में गेहूं के उठान का काम हो सके। -मांगे राम, डीएम, हैफेड सिरसा ।