Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   officers of districts will involved in paddy buying scam

Sirsa News: 6.58 करोड़ रुपये धान घोटाले में कई जिलों के अधिकारी घेरे में

Mon, 23 Nov 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
officers of districts will involved in paddy buying scam
फतेहाबाद और सिरसा सहित अन्य जिलों से जुटाया जाएगा रिकॉर्ड
विज्ञापन

मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल और मार्केट कमेटी के दस्तावेज की होगी पड़ताल
फसल पंजीकरण, खरीद व बीमा योजना में बड़ा घोटाला ... औलख


राजू
ओढ़ां। जिले में सामने आए 6.58 करोड़ रुपये के कथित धान घोटाले का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। इस मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। फतेहाबाद और सिरसा सहित अन्य जिलों से जुड़े विभागों व अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।
पुलिस अब इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों से रिकॉर्ड जुटाने की तैयारी कर रही है। यह घोटाला उजागर होने के बाद सिरसा व फतेहाबाद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेशभर में खलबली मची हुई है। पुलिस ने इस मामले में 48 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

इन लोगों पर धान खरीद में अनियमितताओं का आरोप है। प्राथमिकी में खाद्य आपूर्ति विभाग सिरसा व फतेहाबाद को शामिल किया गया है। हेफैड विभाग सिरसा व फतेहाबाद भी जांच के दायरे में है। मार्केट कमेटी विभाग सिरसा व फतेहाबाद को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बडागुढ़ा जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि यह मामला काफी पेचीदा है। इसमें कई विभागों का रिकॉर्ड और अलग-अलग पहलुओं की जांच करनी होगी।

जांच का दायरा और प्रक्रिया
पुलिस की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल से संबंधित रिकॉर्ड जुटाए जाएंगे। मार्केट कमेटी के दस्तावेज की भी गहन पड़ताल होगी। संबंधित अधिकारियों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी। इन दस्तावेज का मिलान करने के बाद धान की खरीद की जांच होगी। फसल के पंजीकरण और उससे जुड़े सरकारी रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जाएगी। रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कहां-कहां अनियमितताएं हुई हैं। किन लोगों की भूमिका संदिग्ध है, इसका भी पता चलेगा।

विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल
करीब 6.58 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले ने धान खरीद व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगा है। इस मामले में विभिन्न जिलों और विभागों से रिकॉर्ड जुटाना जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस धान खरीद से संबंधित सरकारी रिकॉर्ड और पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में अंतर की जांच करेगी। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड और अधिकारियों से प्राप्त जानकारी का भी आपस में मिलान किया जाएगा। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस संबंधित विभागों से रिकॉर्ड हासिल करने की प्रक्रिया में जुटी है।


किसान नेता के गंभीर आरोप
भारतीय किसान एकता के प्रदेश अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने इस धान घोटाले को ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फसल पंजीकरण से लेकर फसल खरीद व बीमा योजना तक हर जगह बड़ा घोटाला हो रहा है। औलख के अनुसार, मेरी फसल-मेरा ब्योरा फसल पोर्टल शुरू होने के बाद से एक गिरोह फर्जीवाड़ा कर रहा है। उन्होंने पहले भी ऐसी प्राथमिकी दर्ज करवाई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। औलख ने सरकार से पोर्टल पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में बैठे अधिकारी बिना जांच किए सत्यापन कर देते हैं जिससे बड़ी धांधली होती है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की, जिससे बड़े अधिकारी, आढ़ती और शेलर मालिक सहित कई लोग नपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed