फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ODF team found flaws in the survey, Rani will not be included in the list of open defecation free city

Sirsa News: ओडीएफ टीम को सर्वेक्षण में मिली खामियां, खुले में शौच मुक्त शहर की सूची में शामिल नहीं होगा रानियां

Wed, 21 Jun 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
ODF team found flaws in the survey, Rani will not be included in the list of open defecation free city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। शहर व आसपास के क्षेत्र में सर्वेक्षण के लिए आई ओडीएफ टीम को अनेक खामियां मिलीं है। टीम के सदस्यों ने पाया कि स्लम एरिया के लोग अभी भी शौच के लिए बाहर खुले में जाते हैं। शहर से थेहड़ी मोहर सिंह की ओर जाने वाले मार्ग पर नहर किनारे स्लम बस्तियों में रहने वाले लोग खुले में शौच करते हुए पाए गए।
इसके साथ ही पार्क में बने शौचालय में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। ओडीएफ सर्वेक्षण के आई टीम को जो अनियमितताएं मिली हैं, उसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी। उसके बाद मुख्यालय की ओर से अगला एक्शन लिया जाएगा। रानियां में सर्वेक्षण के लिए आई टीम में 200 सदस्य हैं जो शहर व आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


---------------------

सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण
ओडीएफ सर्वेक्षण टीम के सदस्यों ने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण करके वहां पर सफाई व्यवस्था को जांचा। टीम ने सोसायटी रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय, बीडीओ दफ्तर रोड स्थित नगर पालिका कार्यालय में सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। यहां तो सफाई की व्यवस्था ठीक मिली लेकिन पार्क के शौचालय में अनियमितताएं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------

क्या है ओडीएफ

ओडीएफ यानी ओपन डेफिकेसन फ्री इसका मतलब है खुले में शौच मुक्त। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर व गांव को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से इस योजना का आरंभ किया गया। इस योजना के तहत गांव एवं शहर के सभी घर में शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि वे शौच के लिए शौचालय की ही इस्तेमाल करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed