{"_id":"650dc1d8ca72069ebc0c94c7","slug":"occupants-demolished-houses-for-building-regional-center-of-luwas-in-village-makhosrani-sirsa-news-c-128-1-sir1002-6630-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव माखोसरानी में लुवास का रीजनल सेंटर बनाने को लेकर कब्जाधारियों के गिराए मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव माखोसरानी में लुवास का रीजनल सेंटर बनाने को लेकर कब्जाधारियों के गिराए मकान
Fri, 22 Sep 2023 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
गांव मोखासरानी में लुवास सेंटर की जगह से अवैध कब्जे ढहाती जेसीबी।
चोपटा। लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय का गांव माखोसरानी में रीजनल सेंटर बनाया जाना है। रीजनल सेंटर की पंचायती जमीन पर मकान बनाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने पुलिस बल के साथ जेसीबी से कब्जाधारियों के मकानों को गिराने की कार्रवाई को अंजाम दिया। पांच घंटे तक चली कार्रवाई में 19 मकानों को गिराया गया।
इस कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार अरविंद्र यादव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इस दौरान चौपटा खंड के बीडीपीओ विशाल बाजवा व कागदाना चौकी इंचार्ज ललित कुमार व जमाल चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मौजूद रहे। बता दें कि 30 मई को यहां पर कब्जा हटाने को लेकर कार्रवाई प्रशासन ने की थी। उस दौरान करीब 8 मकानों को तोड़ा गया था। इसके बाद कुछ लोग कोर्ट से स्टे लेकर आए गए। कोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों ने अपना पक्ष रखा। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कोर्ट के आदेशों पर 19 मकान धारकों को 15 दिन में जगह खाली किए जाने का समय दिया है।
चार साल पहले दी थी जमीन
करीब चार वर्ष पहले गांव माखोसरानी की पंचायत ने लुवास सेंटर के निर्माण को लेकर विश्वविद्यालय को जगह दी थी। अब उस जगह पर सेंटर के निर्माण का कार्य किया जाना है। इस सेंटर के बनने से सिरसा व फतेहाबाद के पशुपालकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। रीजनल सेंटर बनाने के लिए 21 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। विवि प्रशासन की ओर से सेंटर के लिए 16 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें आठ शिक्षक व आठ गैर शिक्षक के पद हैं। इस सत्र में सेंटर चलाने के लिए पंचायत से भवन मांगा गया है।
विज्ञापन
वर्ष 2018 की है सीएम घोषणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में घोषणा की थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोध एवं पशु चिकित्सा से संबंधित विशेष जानकारी अवगत करवाने के लिए पशु संबंधी शोध विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर माखोसरानी गांव में बनाने की घोषणा की थी। गांव की ग्राम पंचायत ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय लुवास को गांव में रीजनल सेंटर बनाने के लिए 10 एकड़ भूमि दी। इस सेंटर में लुवास रीजनल सेंटर में बड़ा पशु अस्पताल, सर्जरी वार्ड, गर्भाधान का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ पशुपालकों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। जिसमें प्रतिवर्ष करीब 400 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लुवास सेंटर में इसी के साथ मछली पालन को भी बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा।