{"_id":"68f13842793fc84a8503b373","slug":"nutritious-food-reaching-everyone-sirsa-news-c-128-1-svns1027-146092-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे पौष्टिक भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे पौष्टिक भोजन
विज्ञापन
सिरसा। पेटिंग देखते हुए शिक्षक। विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के विश्वविद्यालय स्नातक अध्ययन स्कूल (यूएसजीएस) में दो दिवसीय विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया। बेहतर भोजन एवं बेहतर भविष्य के लिए एकजुट विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कन्हैया आश्रम एवं दिव्य दृष्टि संस्थान में निशुल्क भोजन वितरण के साथ किया गया।
द्वितीय दिवस पर खाद्य एवं पोषण विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर संजूबाला के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर संजूबाला ने कहा कि भोजन का अधिकार हमारा मूल अधिकार है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पौष्टिक भोजन पहुंचे, तभी सुदृढ़ भविष्य की नींव रखी जा सकती है।
इसके बाद पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन एवं प्रतियोगिताओं में खाद्य एवं पोषण विभाग के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राध्यापिका नीलम, डॉ. चनप्रीत कौर एवं डॉ. कविता शामिल रहीं। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में डॉ. कुलविंद्र बाजवा, मीनाक्षी अरोड़ा एवं शालु निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
ये रहे परिणाम
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कंप्यूटर अनुप्रयोग (बीसीए) तृतीय वर्ष की छात्रा पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी (खाद्य विज्ञान) तृतीय वर्ष की मनीषा और बीएससी (खाद्य विज्ञान) प्रथम वर्ष के अर्शदीप क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में एमएससी (खाद्य विज्ञान) द्वितीय वर्ष के अर्शित, रिया और शर्मिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी (डाटा साइंस) द्वितीय वर्ष की छात्रा पूनम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि बीएससी (खाद्य विज्ञान) तृतीय वर्ष के देवव्रत एवं साक्षी तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की आयोजन समिति में विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमन ज्योति, डॉ. सुमन, डॉ. अंकिता बियानी एवं मनोज शामिल रहे।