फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Numberdars submitted a demand letter for not receiving honorarium allowance for two months

Sirsa News: दो माह से मानदेय भत्ता न मिलने पर नंबरदारों ने सौंपा मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Numberdars submitted a demand letter for not receiving honorarium allowance for two months
 अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपते नंबरदार।
कालांवाली। नंबरदार एसोसिएशन तहसील कालांवाली की सोमवार को बैठक हुई। बैठक में नंबरदारों का दो माह से मानदेय भत्ता ना आने और एसडीएम कालांवाली की ओर से नंबरदारों के मानदेय भत्ता के लिए सरपंच की रिपोर्ट लागू करने के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा नंबरदारों ने एकत्रित होकर उपमंडल कार्यालय में एसडीएम मोहित कुमार की गैर-मौजूदगी में सुपरिटेंडेंट दलीप यादव को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हाेंने नंबरदारों के मानदेय भत्ता के लिए सरपंच की रिपोर्ट लागू करने के एसडीएम के आदेश को बदलने और नंबरदारों का मानदेय भत्ता जल्द डाले जाने की मांग रखी। इस पर सुपरिटेंडेंट दलीप यादव ने उनकी मांगें उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान गुरदेव सिंह तारूआना ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नंबरदारों का मानदेय भत्ता समय पर डाले जाने के लिए आदेश जारी कर रखे है।
विज्ञापन

वहीं कालांवाली के नंबरदारों का मानदेय भत्ता मई व जून माह का अभी तक नहीं डाला गया है। इस कारण नंबरदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीएम कालांवाली ने आदेश दिया है कि नंबरदारों के मानदेय भत्ता के लिए गांव के सरपंचों की रिपोर्ट करवाना अनिवार्य है। यह निर्णय पूरे प्रदेशभर में कहीं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि कालांवाली में ही लागू किया गया है, जोकि गलत निर्णय है। क्योंकि जिन नंबरदारों ने सरपंच के खिलाफ वोट डाले है, उनकी सरपंचों के साथ नहीं बनती। वे सरपंच नंबरदार के मानदेय भत्ते के लिए सही रिपोर्ट नहीं करेंगे। इस दौरान बलवंत सिंह, प्रगट सिंह, सुखविंदर सिंह, जरनेल सिंह, सतपाल सिंह, गुरनाम सिंह, इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed