फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nuh violence: 12 members of Bajrang Dal returned; You heard past: said- government was spreading

नूंह हिंसक घटना: बजरंग दल के 12 सदस्य लौटे वापस; सुनाई आप बीती: बोले- सरकार रही फैल, नहीं था कोई बंदोबस्त

Tue, 01 Aug 2023 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Aug 2023 11:38 AM IST
सार

सिरसा में पहुंचे बजरंग दल के प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख हरियाणा सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि वह सोमवार सुबह चार बजे सिरसा से यात्रा में शामिल होने के लिए गए थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे नूंह में एक समुदाय की ओर से उन के काफिले पर हमला व गोलीबारी कर दी।

विज्ञापन
Nuh violence: 12 members of Bajrang Dal returned; You heard past: said- government was spreading
नूंह से लौटा दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह में शोभायात्रा पर पथराव व फायरिंग होने के बाद यात्रा में फंसे सिरसा के बजरंग दल के 12 सदस्य सुबह वापस लौटे है। नूंह में दूसरे समुदाय के लोगों की ओर से उनकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की गई है। जबकि एक युवक के सिर पर पत्थर भी लगा है। वहीं उन्होंने हरियाणा सरकार व पुलिस प्रशासन पर भी संगीन आरोप लगाए है और हमलावरों से मिले होने की बात कही है। 

विज्ञापन


बोले: दूसरे समुदायों के लोगों ने कर दिया था एक दम हमला
सिरसा में पहुंचे बजरंग दल के प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख हरियाणा सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि वह सोमवार सुबह चार बजे सिरसा से यात्रा में शामिल होने के लिए गए थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे नूंह में एक समुदाय की ओर से उन के काफिले पर हमला व गोलीबारी कर दी। किसी तरफ से पत्थर चलाए गए तो किसी क्षेत्र से पेट्रोल बम बरसाए गए। हमलावरों ने पहले ही वहां पर पराली और अन्य बंदोबस्त किए थे। काफिले के पहुंचते ही उन्होंने अवैध हथियारों से गोलियां चला दी।
विज्ञापन


गोलीबारी और चलाए थे पेट्रोल बम
उनकी गाड़ी के आगे बस चल रही थी। जिसको हमलावरों ने आग के हवाले कर दिया। जबकि वह गाड़ी से निकलकर बाहर भाग गए और अपनी जान बचाई। उनके आसपास के लोगों को गोलियां भी लगी है। जिसके कारण कई लोगों की मौत भी हो गई। रात करीब साढ़े सात बजे सीआरपीएफ की टूकड़ी ने उन्हें वहां से निकालना शुरू कर दिया। इसके पश्चात ही वह वहां से सुरक्षित निकल पाए है। वहीं उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस भी उक्त हमलावरों के साथ मिली हुई थी। पुलिस की ओर से उन्हें रोकने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed