फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now the youth of Sirsa will be able to learn the nuances of theatre, Performing Arts School started in JCD Vidyapeeth

Sirsa News: अब सिरसा के युवा सीख सकेंगे रंगमंच की बारीकियां, जेसीडी विद्यापीठ में परफॉर्मिंग आर्ट स्कूल शुरू

Sat, 16 Mar 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 16 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Now the youth of Sirsa will be able to learn the nuances of theatre, Performing Arts School started in JCD Vidyapeeth
सिरसा। जिले में परफॉर्मिंग आर्ट स्कूल की शुरुआत हो गई है। जिसमें विद्यार्थी रंगमंच की बारीकियां सीख अपने हुनर को निखार सकेंगे। यहां पर विद्यार्थियों को थियेटर का ज्ञान मिलेगा। जेसीसी विद्यापीठ ने विद्यार्थियों के लिए परफॉर्मिंग आर्ट स्कूल में थियेटर और फिल्म का एक वर्षीय कोर्स शुरू किया है। जिसमें हरियाणा सहित राजस्थान व पंजाब के विद्यार्थी रंगमंच की बारीकियां सीख सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जेसीडी विद्यापीठ में इसी वर्ष परफॉर्मिंग आर्ट विभाग स्थापित किया गया। इसी विभाग में रंगमंच के एक वर्षीय कोर्स की शुरूआत की गई है। इस दौरान 15 साल के किशोर से लेकर 30 साल तक के युवा इस कोर्स को कर सकते हैं। कोर्स की कक्षाएं सायंकालीन रखी गई हैं ताकि अगर कोई विद्यार्थी अन्य कोर्स कर रहा है तो उसकी कक्षाओं के बाद शाम को कक्षाएं लगा सके। कक्षाएं दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 या फिर 6 बजे तक रहेंगी। संवाद
विज्ञापन

थ्योरी के साथ होगा प्रेक्टिकल पाठ्यक्रम
थ्योरी में नाट्यशास्त्र, पौराणिक थियेटर, फाॅक थियेटर, समकालीन थियेटर होगा। इसी तरह प्रेक्टिकल में अभिनय, निर्देशन, डिजाइन, सेट डिजाइन, सीन डिजाइन अन्य, फिल्म के मूलभूत बिंदू, ऑडिशन कैसे देना है आदि होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष तौर पर लगेंगी मास्टर कक्षाएं
एक वर्षीय थियेटर व फिल्म कोर्स में विशेष तौर पर मास्टर कक्षाएं लगाई जाएंगी। जिसमें हरियाणा से लेकर मुंबई तक के रंगमंच के प्रतिष्ठित कलाकार, निर्देशक व अन्य विद्यार्थियों को कक्षाएं देंगे। इन कक्षाओं में मुंबई से फिल्म छोरिया छोरों से कम नहीं होती, वेब सीरिज कॉलेज कांड के डायरेक्टर राजेश अमरलाल बब्बर, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व छात्र रजनीश कुमार, मुंबई से डायरेक्टर, लेखक नितीश साहेब व अन्य विद्यार्थियों की मास्टर कक्षाएं लेंगे।
खुद से संघर्ष से थियेटर स्कूल खोलने का सोचा
केएल थियेटर के निर्देशक कर्ण लढा ने बताया कि जिले बहुत से ऐसे विद्यार्थी है जो रंगमंच सीखना चाहते हैं। लेकिन जिले में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां पर रंगमंच की कक्षाएं लगाकर इसकी बारीकियां सिखाई जाती हो। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में भी सिर्फ विशेष कार्यक्रमों के लिए डायरेक्टर विद्यार्थियों को सिर्फ कार्यक्रम के लिए तैयार करता है। अब इस कोर्स से विद्यार्थी जैसे प्री नर्सरी से लेकर शिक्षा लेते है। वैसे ही रंगमंच भी प्री नर्सरी से सीखेंगे। कर्ण लढा ने बताया कि वो पिछले 15 साल से थियेटर कर रहे है। उनके शुरुआती दौर में रंगमंच की कक्षाए, कोर्स व अन्य न होने के कारण न होने के कारण बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


जेसीडी विद्यापीठ व केएल थियेटर के संयुक्त संयोजन में परफॉर्मिंग आर्ट स्कूल की शुरूआत की गई है। जिसमें एक वर्षीय थियेटर व फिल्म कोर्स विद्यार्थियों को करवाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को रंगमंच की बारीकियां सिखाई जाएंगी। अभी तक रंगमंच को लेकर बहुत सी भ्रांतियां हैं। लोगों का कहना है कि इसमें कॅरिअर नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। नई शिक्षा नीति में भी सरकार ने रंगमंच का जिक्र किया है। आगामी सालों में रंगमंच भी संगीत और नृत्य की तरह स्कूलों में जरूरी होगा।
-कर्ण लढा, निदेशक, जेसीडी रंगमंच व केएल थियेटर प्रोडक्शन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article