{"_id":"600b12748ebc3e30cb68d76c","slug":"now-republic-day-celebrations-will-be-held-in-the-police-line-sirsa-news-rtk592116892","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुलिस लाइन में मनेगा गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुलिस लाइन में मनेगा गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन
पुलसि लाइन में बने गणतंत्र दिवस समारोह स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम डॉ. जयवीर यादव और अन्य अधिकार
- फोटो : Sirsa
खेल स्टेडियम के मुख्य गेट से लंगर घर न हटाने की जिद्द पर अड़े किसानों के कारण जिला प्रशासनिक को गणतंत्र दिवस समारोह स्थल में बदलाव करना पड़ गया। अब गणतंत्र दिवस समारोह शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम की बजाय बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर स्थान में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर पहले शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम चयन किया गया था। मगर चार माह से किसान कृषि कानूनों को लेकर स्टेडियम में धरना दे रहे है। ऐसे में आंदोलन कर रहे किसानों की ओर से खेल स्टेडियम के मुख्य द्वार पर ही लंगर घर के लिए टेंट लगा रखा है। इसे हटवाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से अपील की थी। साथ ही एसडीएम डॉ. जयवीर यादव ने भी किसानों के साथ कार्यालय में बैठक की थी। मगर किसानों ने लंगर घर हटाने से साफ इनकार कर दिया था। ऐसे में अब प्रशासन को अब समारोह स्थल में बदलाव करना पड़ा।
पुलिस लाइन के मैदान को तैयार करने में जुटे कर्मचारी
पुलिस लाइन स्थित मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर अधिकारियों की ओर से तैयारी करवानी शुरू कर दी है। चूंकि पुलिस लाइन का मैदान भी काफी बड़ा है, जिसमें कार्यक्रम का आयोजन में कोई परेशानी नहीं आएगी। कार्यक्रम के प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागी और पहुंचने वाले शहर वासियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मैट व अन्य सामान में मैदान में पहुंचाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
26 जनवरी को खेल स्टेडियम में पहुंचेंगे सैकड़ों ट्रैक्टर
कृषि कानूनों के विरोध में किसान 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। इस दिन खेल स्टेडियम में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों के पहुंचने की संभावना है। उधर इसे लेकर किसानों ने भी अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। बाबा गुरदीप सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को किसान आंदोलन को लेकर स्टेडियम में किसानों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
पुलिस लाइन में बनाए गणतंत्र दिवस समारोह स्थल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम जयवीर यादव व नगराधीश गौरव गुप्ता ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जीएम रोडवेज केआर कौशल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अजय पंघाल, डीईटीसी (बिक्रीकर) वीके बेनीवाल, डीईटीसी (आबकारी) जितेंद्र कुमार राघव, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार मौजूद थे।
कोट
प्रशासनिक कारणों के चलते इस वर्ष जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शहीद भगत सिंह स्टेडियम की बजाय स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में आयोजित करवाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
गौरव गुप्ता, नगराधीश, सिरसा।