फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now no good, no bad, only no touch: Pradeep Chauhan

अब नो गुड, नो बैड, सिर्फ नो टच : प्रदीप चौहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Now no good, no bad, only no touch: Pradeep Chauhan
चोपटा। ब्लॉक नाथूसरी चोपटा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जिला बाल संरक्षण इकाई के नेतृत्व में पॉक्सो एक्ट व जेजे एक्ट के तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। मास्टर ट्रेनर प्रदीप चौहान ने कहा कि ना बेड टच, ना गुड टच अब सिर्फ नो टच। किसी भी महिला या लड़की से बात करने के लिए एक आवश्यक दूरी जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एएसआई भूप सिंह और एसपीओ जगदीप सिंह ने विशेष तौर से शिरकत की। इस जागरूकता कार्यक्रम में आईटीआई के छात्राओं ने हिस्सा लिया। बाल संरक्षण ट्रेनर इंचार्ज ने स्टाफ सदस्यों को पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आईटीआई के उपस्थित -छात्राओं व आईटीआई स्टाफ सदस्यों को चाइल्ड राइट, बाल विवाह निषेध,बाल श्रम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112, स्पॉन्सरशिप स्कीम, स्वागतम शिशु पालना केंद्र, शारीरिक उत्पीड़न समिति, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग की 112 टीम में एएसआई भूप सिंह और एसपीओ जगदीप सिंह ने छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को 112 नंबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में आईटीआई शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल बुधराम कंबोज, रिटायर पीएनबी सरदार कुलवंत सिंह समाजसेवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed