{"_id":"67be06e5a5c9365c88008cc7","slug":"now-no-ballot-paper-voting-will-be-done-through-evm-sirsa-news-c-128-1-svns1027-133883-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अब बैलेट पेपर नहीं, ईवीएम से होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अब बैलेट पेपर नहीं, ईवीएम से होगी वोटिंग
विज्ञापन
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव अब ईवीएम से होगा। राज्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव कमेटी की मांग को स्वीकार कर लिया है। इससे पहले ईवीएम की मांग को अस्वीकार कर दिया गया था। इसके बाद चुनाव कमेटी ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली थी। तीन मत पेटियां तैयार करा लीं गई और मतगणना के लिए 17 अधिवक्ताओं का चयन कर लिया था।
अब राज्य चुनाव आयुक्त की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ईवीएम उपलब्ध कराने की मांग स्वीकार कर ली गई है। चुनाव कमेटी जिला के उप आयुक्त से संपर्क करें, ताकि नियमानुसार ईवीएम उपलब्ध कराई जा सके। चुनाव अधिकारी आरओ अधिवक्ता निहाल सिंह सहारण का कहना है कि मांग स्वीकार होने के बाद अब 28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव ईवीएम से करवाया जाएगा। गौरतलब है कि चुनाव कमेटी की मांग पर सहायक राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पत्र की ओर से जवाब भेजा था कि राज्य में दो मार्च को निकाय चुनाव है। तमाम ईवीएम निकाय चुनाव में भेजी जा रही है, इसलिए ईवीएम उपलब्ध नहीं करवाई जा सकती।
28 को होनी है वोटिंग, 1457 अधिवक्ता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
आरओ निहाल सिंह सहारण ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह 9 मतदान शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। मतदान पूर्ण होने के बाद तुरंत प्रभाव से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। पहले सचिव पद का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद उपाध्यक्ष व अंत में प्रधान पद का चुनाव परिणाम घोषित होगा। चुनाव में 1427 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार प्राप्त है, इसमें 30 नाम और जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानगी के लिए तीन अधिवक्ताओं के बीच है मुकाबला
गौरतलब है कि बार चुनाव में प्रधान पद के लिए अधिवक्ता गंगाराम ढाका, जेबीएल गर्ग व रघुबीर सिंह खिंडा के बीच मुकाबला है। उप प्रधान पद पर अधिवक्ता अनुज गरेरीवाला व केवल कंबोज और सचिव के लिए अधिवक्ता हरदीप सिंह व कपिल देव बामनिया सामने-सामने हैं। संयुक्त सचिव के लिए महिला अधिवक्ता भूपेंद्र कौर के अलावा किसी दूसरे ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।