फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now foreign students will be able to do PhD in CDLU

अब सीडीएलयू में पीएचडी कर सकेंगे विदेशी छात्र

Thu, 11 Feb 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Now foreign students will be able to do PhD in CDLU
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय अब विदेशी छात्रों को एडमिशन देने के लिए दरवाजे खोलने की तैयारी कर रहा है। विदेशी छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय पीएचडी में उन्हें एडमिशन देने पर विचार कर रहा है। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी का गठन किया गया और कमेटी ने अपनी रिपोर्ट वीसी को भेज दी है, वहीं वीसी ने भी फाइल स्वीकृत कर डीन इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशन एंड फोर्मल अफेयर के पास भेज दिया है
विज्ञापन

सीडीएलयू में करीब 16 विभागों में पीएचडी कोर्स है। कुछ दिनों पहले एमडीयू से मास्टर डिग्री में पास आउट ईराक के सात छात्रों के दल ने विश्वविद्यालय में पीएचडी करने की इच्छा जाहिर की। जिस पर विश्वविद्यालय के वीसी अजमेर सिंह मलिक ने संज्ञान लिया। वीसी ने विदेशी छात्रों के लिए पीएचडी शुरू करने के लिए डीन एकेडमिक अफेयर, डीन इंटरनेशनल एंड फार्मल अफेयर, डीन रिसर्च की एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी ने बुधवार को मीटिंग करके पीएचडी की गाइडलाइन तैयार कर ली। जिसमें कि फीस से लेकर एडमिशन की प्रक्रिया शामिल किया गया, साथ ही अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। कमेटी ने अपनी गाइडलाइन तैयार करके वीसी अजमेर सिंह मलिक के पास भेज दी है, अब वीसी इस पर संज्ञान लेंगे। वीसी अपने एलेवन सिक्स की शक्तियों के तहत इसे स्वीकृत कर सकते हैं और इसके बाद एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग में इसे पास किया जाएगा। या फिर सीधे ही एकेडमिक कांउंसिल की मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं। यूजीसी के नियम के तहत एक प्रोफेसर 6 स्टूडेंट्स को पीएचडी करवा सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर 6 और एसोसिएट प्रोफेसर चार स्टूडेंट्स को पीएचडी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रेडिंग में होगा सुधार
सीडीएलयू यदि विदेशी छात्रों को विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्स करवाता है तो इससे विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग में सुधार होगा। क्योंकि अगले तीन, चार महीनों में विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग को लेकर नैक की टीम ने विजिट करना है। विदेशी छात्रों के एडमिशन लेने से विश्वविद्यालय को आय भी होगी। हरियाणा में केयूके, एमडीयू जैसे विश्वविद्यालयों में कई कोर्स में विदेशी छात्र एडमिशन ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल स्वीकृत करके भेजी : वीसी
कमेटी द्वारा भेजी गई फाइल को वीसी अजमेर सिंह मलिक ने स्वीकृत करके उन्हें डीन इंटरनेशनल पब्लिक रिलेशन एंड फोर्मल अफेयर के पास भेज दिया है। विश्वविद्यालय ने विदेशी छात्रों के लिए हर विभाग में गाइड को एक अतिरिक्त सीट दी है। साइंस कोर्स के एक हजार डालर फीस होगी। जबकि नॉन साइंस कोर्स में पीएचडी के लिए 750 डालर फीस होगी।
कोट्स
वीसी के आदेश पर कमेटी ने अपनी गाइडलाइन तैयार करके उन्हें भेज दी है। विदेशी छात्र यदि सीडीएलयू में दाखिला लेते हैं तो इससे रैंकिंग में भी सुधार होगा।
प्रोफेसर एसके गहलावत, डीन एकेडमिक अफेयर, सीडीएलयू सिरसा।
कोट्स
गाइडलाइन को स्वीकृत कर दिया गया है। फीस भी निर्धारित कर दी गई है।
-अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed