फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now call Dabwali as police district, CM orders

Sirsa News: डबवाली को अब कहिए पुलिस जिला, सीएम ने दिए आदेश

Sun, 14 May 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now call Dabwali as police district, CM orders
गांव अबूबशहर में ग्रामीणों को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। संवाद
- मुख्यमंत्री ने की डबवाली अनाज मंडी का एरिया बढ़ाने तथा पन्नीवाला मोरिका में भी अनाज खरीद केंद्र की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दो राज्यों की सीमा पर स्थित डबवाली नशा की चपेट में है। इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डबवाली गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में डबवाली को पुलिस जिला बनाने के लिए घोषणा कर दी है।
इसके साथ ही डबवाली की अनाज मंडी को विस्तार देने के लिए साथ लगती हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 6.8 एकड़ भूमि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को देने के लिए स्वीकृति दी। पन्नीवाला मोरिका की सरपंच द्वारा गांव में अनाज की खरीद के लिए केंद्र बनाने की मांग पर भी मुख्यमंत्री ने परचेज सेंटर खोलने को मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन समस्याएं भी सुनीं। इसके साथ ही वर्तमान सरकार की नीतियों के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान लोगों ने मेरिट पर भर्ती, आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना, ग्रामीण विकास में पारदर्शिता लाने के लिए ई-टेंडर व्यवस्था का हाथ उठाकर समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि अकेले डबवाली गांव में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 83 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। जनसंवाद के दौरान कालांवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गलत दावा कर मुआवजा लेने के मामले में मुख्यमंत्री ने कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed