फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now applications for admission in polytechnic institute will be open till 24th June

Sirsa News: बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला लेने के लिए अब 24 जून तक होंगे आवेदन

Mon, 17 Jun 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Now applications for admission in polytechnic institute will be open till 24th June
राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सिरसा।
सिरसा। राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विभाग की ओर से राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब संस्थान में 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे।
विज्ञापन



राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में विद्यार्थी पहले 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 24 जून कर दिया गया है। 25 जून को दस्तावेजों की जांच होगी और 27 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इच्छुक छात्राएं या उनके अभिभावक विभाग की वेबसाइट www.hstes.org.in पर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और techadmissionshry.gov.in पर 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद संस्थान स्तर पर भी दाखिलों की प्रक्रिया जारी रहेगी। दाखिलों को लेकर छात्राओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े उसके लिए संस्थान की ओर से हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। इन हेल्प डेस्क से छात्राएं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संस्थान में आवेदन संबंधित कोई भी जानकारी ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारिए... दाखिले का ये रहेगा शेड्यूल



24 जून तक ऑनलाइन आवेदन

25 जून तक दस्तावेजों की जांच
27 जून को पहली मेरिट सूची

28 जून से 1 जुलाई तक पहली काउंसिलिंग
2 जुलाई को सीट अलॉटमेंट

3 जुलाई से 5 जुलाई तक फिजिकल रिपोर्टिंग
8 जुलाई से 10 जुलाई तक दूसरी काउंसिलिंग

11 जुलाई को सीट अलॉटमेंट
12 से 15 जुलाई फिजिकल रिपोर्टिंग

1 अगस्त से कक्षाएं शुरू
15 सितंबर तक संस्थान स्तर पर दाखिले



जानिए... किस ट्रेड में कितनी सीटें



डिप्लोमा कोर्स सीटें


आर्किटेक्चर 60
कंप्यूटर इंजीनियर 60


इलेक्ट्रोनिक्स 60
ऑफिस मैनेजमेंट 60


मेडिकल लैब 60


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला लेने के लिए छात्राएं आवेदन कर रही हैं। किसी भी छात्रा को कोई परेशानी आ रही तो संस्थान की तरफ से उनके लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। उनकी पूरी तरह से मदद की जा रही है।
-मंजू गेरा, प्राचार्य, राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed